{"_id":"6a74cf3ead0703d8080cb4d9","slug":"saryu-13-cm-above-red-mark-gonda-news-c-100-1-slko1026-163765-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सरयू लाल निशान से 13 सेमी ऊपर, परक्यूपाइन बहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सरयू लाल निशान से 13 सेमी ऊपर, परक्यूपाइन बहे
Thu, 06 Aug 2026 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 06 Aug 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
तटबंध से सटकर बह रही सरयू नदी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करनैलगंज। सरयू नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से करनैलगंज क्षेत्र के तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे एल्गिन ब्रिज पर नदी का जलस्तर 106.200 मीटर दर्ज किया गया। यह खतरे के निशान 106.070 मीटर से 13 सेमी ऊपर है।
नदी का तेज बहाव कटान को और बढ़ा रहा है। बाढ़ का पानी अब बांध तक पहुंच चुका है। इससे कटान रोकने के लिए लगाए गए सैकड़ों परक्यूपाइन बह गए हैं। कई परक्यूपाइन नदी की मुख्य धारा में पहुंच गए, जिससे विभागीय कवायद को झटका लगा। तीन दिन पहले हुई कटान के बाद नदी और बांध के बीच करीब 50 मीटर की दूरी बची है। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।
बाढ़ का पानी चंदापुर किटोली, बहुवन मदार मांझा, मांझा रायपुर, बेहटा, पारा, नकहरा और परसावल गांवों के समीप पहुंच गया है। हालांकि, बृहस्पतिवार तक किसी गांव में पानी नहीं घुसा था। प्रशासन और बाढ़ खंड विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।