{"_id":"6a74acd66af35190fd09d3e9","slug":"bcom-bfsi-course-to-start-at-lbs-degree-college-gonda-news-c-100-1-slko1026-163744-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: एलबीएस डिग्री कॉलेज में शुरू होगा बीकॉम बीएफएसआई पाठ्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: एलबीएस डिग्री कॉलेज में शुरू होगा बीकॉम बीएफएसआई पाठ्यक्रम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा। लाल बहादुर शास्त्री डिग्री कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से विद्यार्थियों को रोजगारपरक शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। महाविद्यालय में अब बीकॉम बीएफएसआई (बैंकिंग, फाइनेंशियल, सर्विसेज एंड इंश्योरेंस) अप्रेंटिसशिप एंबेडेड डिग्री प्रोग्राम संचालित किया जाएगा। इस पाठ्यक्रम के संचालन के लिए मां पाटेश्वरी विश्वविद्यालय, बलरामपुर ने औपचारिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि इस पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ उद्योगों में व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुरूप तैयार किया गया यह पाठ्यक्रम विद्यार्थियों को पारंपरिक शिक्षा के साथ व्यावहारिक अनुभव भी प्रदान करेगा। इसके तहत छात्र-छात्राओं को बैंकिंग, वित्तीय सेवाओं और बीमा क्षेत्र से जुड़े प्रतिष्ठानों में अप्रेंटिसशिप का अवसर मिलेगा। इससे वे पढ़ाई के दौरान ही कार्य का अनुभव प्राप्त कर सकेंगे और रोजगार बाजार की आवश्यकताओं के अनुरूप अपनी दक्षता विकसित कर पाएंगे।
उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में केवल डिग्री ही नहीं, बल्कि व्यावहारिक कौशल भी रोजगार के लिए आवश्यक है। इसी उद्देश्य से अप्रेंटिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम शुरू किया जा रहा है, ताकि विद्यार्थी पढ़ाई पूरी करने के बाद सीधे रोजगार के लिए तैयार हों। महाविद्यालय प्रशासन ने पाठ्यक्रम के प्रभावी संचालन के लिए वाणिज्य विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अरुण प्रताप सिंह को नोडल एवं कोर्स समन्वयक नियुक्त किया है।