फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Weather changes due to heavy rain; relief from the heat

Gonda News: झमाझम बारिश से बदला मौसम, गर्मी से मिली राहत

Thu, 06 Aug 2026 09:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 06 Aug 2026 09:17 PM IST
विज्ञापन
Weather changes due to heavy rain; relief from the heat
बारिश में साइकिल से जाती बालिका।
परसपुर/गोंडा। जिले में बुधवार रात से झमाझम बारिश शुरू हुई। लगातार बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल दिया। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से काफी राहत मिली।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान घटकर 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में अचानक आए इस बदलाव को देखते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया। बारिश का असर शहर और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में स्पष्ट रूप से देखने को मिला। कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। सड़कों पर पानी भर जाने से वाहनों की रफ्तार भी धीमी रही। हालांकि, ठंडी हवाएं चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। लोगों ने इस बदले हुए मौसम में राहत की सांस ली। परसपुर क्षेत्र में हुई बारिश किसानों के लिए बड़ी राहत लेकर आई। लंबे समय से पर्याप्त वर्षा न होने के कारण धान और गन्ने की फसलें सूखने लगी थीं। खेतों की सिंचाई डीजल इंजन से करनी पड़ रही थी। इससे खेती की लागत लगातार बढ़ रही थी। बारिश के बाद खेतों में नमी लौट आई और फसलों को नई संजीवनी मिली।
विज्ञापन


सिंचाई का खर्च बचेगा
किसान बलराम, खुशीराम, जीवन, राजेंद्र और घल्लर ने बताया कि लगातार सिंचाई के कारण डीजल पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा था। समय पर हुई बारिश से न केवल सिंचाई का खर्च बचेगा। बल्कि धान और गन्ने की फसल को भी काफी फायदा मिलेगा। जिला आपदा विशेषज्ञ राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले 24 घंटे में जिले में करीब 100 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने तथा हल्की से मध्यम बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed