{"_id":"6a74ac6b413aae3c4d08b282","slug":"power-supply-disrupted-by-rain-gonda-news-c-100-1-slko1026-163769-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, उपभोक्ता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, उपभोक्ता परेशान
Thu, 06 Aug 2026 09:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Thu, 06 Aug 2026 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटियाथोक/परसपुर/गोंडा। जिले में बुधवार रात हुई बारिश के बाद बिजली व्यवस्था बुरी तरह चरमरा गई। शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति बाधित रही। फाल्ट और बिजली लाइन पर बांस गिरने से हजारों उपभोक्ताओं को उमस तथा पेयजल संकट का सामना करना पड़ा।
शहर में सिंचाई विभाग के सामने बिजली लाइन में फाल्ट आने से करीब तीन घंटे तक आपूर्ति ठप रही। इससे आसपास के मोहल्लों के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। विभागीय कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल की। इटियाथोक क्षेत्र में रात करीब एक बजे हुई बारिश के कारण उपकेंद्र से जुड़े साउथ, ईस्ट, खरगूपुर और बलरामपुर फीडरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इससे करीब 40 गांवों के उपभोक्ता छह घंटे तक बिजली से वंचित रहे। बारिश थमने के बाद मरम्मत कार्य पूरा होने पर आपूर्ति बहाल की जा सकी।
उपभोक्ता आकाश श्रीवास्तव, आशीष मिश्र और आशीष पांडेय ने बताया कि लंबे समय तक बिजली न रहने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता विद्यासागर ने बताया कि लाइन पर बांस गिरने से लोकल फाल्ट हुआ था। इसे तत्काल हटाकर आपूर्ति बहाल कर दी गई। उन्होंने यह भी बताया कि अन्य फीडरों पर ओवरलोड के कारण रोस्टिंग के माध्यम से बिजली आपूर्ति की गई।
विज्ञापन
परसपुर फीडर से आपूर्ति हुई बाधित
परसपुर में तेज बारिश के दौरान बिजली लाइन पर बांस गिर गया। इससे परसपुर फीडर ब्रेकडाउन हो गया। रात करीब एक बजे बिजली आपूर्ति बंद हो गई। हजारों उपभोक्ताओं को पूरी रात बिना बिजली के गुजारनी पड़ी। बृहस्पतिवार सुबह करीब 9:15 बजे आपूर्ति बहाल हो सकी।