फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Saplings will be planted at the statues of great figures across the district on Independence Day

Gonda News: स्वतंत्रता दिवस पर जिलेभर में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर होगा पौधरोपण

Thu, 06 Aug 2026 09:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Thu, 06 Aug 2026 09:19 PM IST
विज्ञापन
Saplings will be planted at the statues of great figures across the district on Independence Day
गोंडा। इस बार स्वतंत्रता दिवस जिले में राष्ट्रीय गौरव, अनुशासन और पूर्ण सम्मान के साथ मनाया जाएगा। इसकी तैयारियों को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में रणनीति तय की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए गए कि जनपद मुख्यालय, सभी तहसीलों, विकासखंड मुख्यालयों, ग्राम पंचायतों, पंचायत भवनों, शासकीय कार्यालयों तथा अन्य सार्वजनिक संस्थानों में निर्धारित समय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्रगान, वंदेमातरम् और देशभक्ति गीतों के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि लोगों में राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता की भावना मजबूत हो।
विज्ञापन

डीएम ने निर्देश दिए हैं कि जनपद में जहां-जहां महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित हैं, वहां 15 अगस्त पर अनिवार्य रूप से पौधरोपण कराया जाए। बैठक में विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियां तय करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में एडीएम संजय कुमार सिंह, सीआरओ रिंकी जायसवाल, सीएमओ डॉ. संतलाल पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed