{"_id":"69ec2d65c891a3a880025b83","slug":"video-abdakaranagara-ma-kathara-para-pahaca-hamagarada-bharata-parakashha-ka-abhayaratha-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में केंद्रों पर पहुंचे होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में केंद्रों पर पहुंचे होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी
अंबेडकरनगर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शनिवार से शुरू हो रही है। इसके चलते परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। 9 केंद्रों पर तीन दिनों तक चलने वाली इस परीक्षा प्रथम पाली के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। शहर के बीएनकेबी पीजी कॉलेज और इंटर कॉलेज सुमित अन्य केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश कराया जा रहा है।
इनका आधार कार्ड स्कैन करने के साथ ही आंखों का स्कैन भी कराया जा रहा है। परीक्षा केंद्रों पर गर्मी को देखते हुए पेयजल इत्यादि के महत्वपूर्ण इंतजाम किए गए हैं। प्रवेश द्वार पर पंडाल भी लगाया गया है ताकि धूप में अभ्यर्थियों को परेशानी न होने पाए। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं
परीक्षा 25, 26 और 27 अप्रैल को होने वाली इस परीक्षा में 23312 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा दो पालियों में होगी—पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी। प्रत्येक पाली में 3552 अभ्यर्थी प्रतिभा करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।