{"_id":"69ec8bb40e54272ebb005e91","slug":"video-employees-in-narnaul-expressed-their-resentment-against-the-government-by-staging-a-broom-wielding-protest-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारनौल में झाड़ू प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारनौल में झाड़ू प्रदर्शन कर कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ जताई नाराजगी
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नगर परिषद नारनौल के कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी झाड़ू प्रदर्शन कर अपनी मांगों को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन की अध्यक्षता इकाई प्रधान भूपेंद्र सारवान ने की। इसमें सफाई कर्मचारियों के साथ-साथ अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी शामिल रहे।
प्रदर्शन के दौरान सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव महेंद्र बोयत, जिला प्रधान कौशल यादव और अग्निशमन विभाग के इकाई प्रधान गुरदयाल सिंह भी मौजूद रहे। कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की।
इकाई प्रधान भूपेंद्र सारवान ने कहा कि कच्चे कर्मचारियों को स्थायी किया जाए और अग्निशमन विभाग के साथियों को न्याय मिले। उन्होंने मांग उठाई कि शहीद कर्मचारियों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की सहायता, सरकारी नौकरी और शहीद का दर्जा दिया जाए। साथ ही 10 नवंबर 2022 को सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच हुए समझौते को लागू करने की भी मांग की।
कर्मचारियों ने न्यूनतम वेतन 27 हजार रुपये करने और सुप्रीम कोर्ट के निर्णयों को लागू करने की भी बात कही। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार पत्र और आंदोलन के बावजूद सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, जिससे कर्मचारियों में गहरा रोष है।
चेतावनी दी गई कि यदि सरकार ने जल्द मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस मौके पर महेंद्र सेंगलिया, राहुल सारवान, महावीर प्रसाद, भीम सिंह, जसवंत कुमार सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।