{"_id":"69ec8aa2362b910e82064707","slug":"video-employees-raise-demands-with-broom-protest-in-bahadurgarh-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"बहादुरगढ़ में झाड़ू प्रदर्शन के साथ कर्मचारियों ने उठाई मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहादुरगढ़ में झाड़ू प्रदर्शन के साथ कर्मचारियों ने उठाई मांगें
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी झाड़ू प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का समापन तुलाराम पार्क, झज्जर रोड से शुरू होकर मेन बाजार होते हुए नगर परिषद बहादुरगढ़ में हुआ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता इकाई प्रधान राजेश बालगुहेर ने की, जबकि मंच संचालन सचिव अमित ने संभाला। प्रदर्शन में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने भी समर्थन दिया। कर्मचारियों ने सरकार व प्रशासन के समक्ष अपनी लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई।
इस दौरान उप प्रधान अजय, वरिष्ठ उप प्रधान लीला राम, कैशियर मुकेश बालगुहेर, ऑडिटर सुनील सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने रैली में भाग लिया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।