सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Yamunanagar Gridlocked; Traffic Management in Shambles

जाम में फंसा यमुनानगर, ट्रैफिक व्यवस्था बदहाल

Naveen Naveen
Updated Sat, 25 Apr 2026 03:16 PM IST
Yamunanagar Gridlocked; Traffic Management in Shambles
शहर में लगातार बढ़ रही वाहनों की संख्या और अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था ने आम लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं। खासकर स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी के समय मुख्य सड़कों पर हालात बेहद खराब हो जाते हैं। मटका चौक, कन्हैया चौक, महाराणा प्रताप चौक. सेक्टर 17 से जिमखाना रोड और संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के सामने रोजाना लंबा जाम लगना आम बात बन चुका है। इस दौरान वाहन सड़कों पर रेंगते नजर आते हैं और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देर का सामना करना पड़ता है। स्कूलों में अभिभावकों के लिए समुचित पार्किंग व्यवस्था न होने के कारण वाहन सड़कों पर ही खड़े हो जाते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल प्रशासन की लापरवाही और प्रशासन का मौन रवैया समस्या को और गंभीर बना रहा है। ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं दिख रहा। कई बार पुलिसकर्मियों की संख्या कम होती है या ट्रैफिक नियंत्रण प्रभावी ढंग से नहीं हो पाता, जिससे स्थिति और बिगड़ जाती है। इसके अलावा सड़क किनारे अतिक्रमण भी जाम की बड़ी वजह बन रहा है। दुकानदारों द्वारा सड़कों पर सामान फैलाना और वाहन चालकों का मनमाने ढंग से पार्किंग करना यातायात को प्रभावित करता है। वहीं ऑटो और ई-रिक्शा चालक बिना निर्धारित स्टैंड के कहीं भी सवारी बैठाने और उतारने लगते हैं, जिससे ट्रैफिक का प्रवाह रुक जाता है। एंबुलेंस भी फंसती, मरीजों की बढ़ती परेशानी जाम की समस्या अब आपातकालीन सेवाओं के लिए भी चुनौती बनती जा रही है। कई बार एंबुलेंस भी ट्रैफिक में फंस जाती है, जिससे मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना मुश्किल हो जाता है। ऐसे हालात में उनकी जान पर खतरा मंडराने लगता है। लोगों का कहना है कि जाम के दौरान वाहन चालक भी रास्ता देने में लापरवाही बरतते हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो जाती है। लोगों की मांग, चौराहों पर बढ़े पुलिस बल नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएं और अवैध पार्किंग पर सख्त कार्रवाई हो। साथ ही अतिक्रमण हटाने के लिए नियमित अभियान चलाने की जरूरत है। उनका मानना है कि नियमों का सख्ती से पालन कराने पर ही स्थिति में सुधार संभव है। यातायात प्रभारी संदीप कुमार का कहना है कि शहर में मुख्य रूप से स्कूल-कॉलेज की छुट्टी के समय ही जाम की स्थिति बनती है। समस्या के समाधान के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए हैं और जल्द ही स्कूल प्रशासन के साथ बैठक कर व्यवस्था सुधारने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अमृतसर में सिविल डिफेंस की ब्लैकआउट एक्सरसाइज

25 Apr 2026

अयोध्या में मनीष इंडियन ग्रामीण वितरक एजेंसी पर होम डिलीवरी बंद, रात से लगी उपभोक्ताओं की कतार

25 Apr 2026

बहराइच में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थी

25 Apr 2026

होमगार्ड भर्ती परीक्षा: अंबेडकरनगर में रेलवे स्टेशन पर लगी अभ्यर्थियों की भीड़

25 Apr 2026

हमीरपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू, चार केंद्रों पर सीसीटीवी का पहरा, तीन दिनों तक चलेगा एग्जाम

25 Apr 2026
विज्ञापन

फिरोजपुर शहर में श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालु भजन पर झूमे

अमेठी में कड़ी सुरक्षा में आठ केंद्रों पर शुरू हुई होमगार्ड भर्ती परीक्षा

25 Apr 2026
विज्ञापन

फिरोजपुर जीआरपी ने चुराई दो बाइकों संग एक चोर पकड़ा

औरैया: छह केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच होमगार्ड परीक्षा; सघन तलाशी के बाद अथ्यर्थियों को मिला प्रवेश

25 Apr 2026

फिरोजपुर में ब्लैक आउट कर जंग के माहौल की रिहर्सल

सीतापुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए जांच के बाद अभ्यर्थियों को मिल रहा प्रवेश

25 Apr 2026

अंबेडकरनगर में केंद्रों पर पहुंचे होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी

25 Apr 2026

अंबेडकरनगर में नवागत जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने संभाला कार्यभार

25 Apr 2026

गोंडा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

25 Apr 2026

मोगा में मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न

25 Apr 2026

लुधियाना के पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में ब्लैकआउट

25 Apr 2026

पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल

25 Apr 2026

Mahakal Bhasma Aarti: वैशाख नवमी पर श्री महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा जनसैलाब, जयघोष से गूंजा मंदिर

25 Apr 2026

Meerut: सरधना में स्क्रैप के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

24 Apr 2026

Dehradun: ब्लैक आउट के समय बजाया आपातकालीन सायरन, पुलिस ने बंद कराई दुकानें

24 Apr 2026

खैर के ऐदलपुर में शराब ठेके के विरोध में महिलाओं ने किया जमकर प्रदर्शन

24 Apr 2026

Dehradun: ब्लैक आउट के बाद भी रंगीन लाइटों से जगमगाता रहा आईएसबीटी फ्लाईओवर

24 Apr 2026

Ujjain: मरीजों के इलाज के दौरान ही अचानक चरक अस्पताल की बिजली गुल, फिर जो हुआ...

24 Apr 2026

चंदपा कोतवाली में पुलिस कस्टडी के दौरान युवक ने की आत्महत्या

24 Apr 2026

महिला आरक्षण बिल का विरोध करने पर बीजेपी महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर जताया आक्रोश

24 Apr 2026

सादाबाद के गांव झगरार की बीना ने रोज 30 किमी साइकिल चलाकर तय किया सफलता का सफर

24 Apr 2026

सिस्टम की संवेदनहीनता, भीषण गर्मी में दिव्यांगों के दर्द को भूल डॉक्टर घंटे भर में कैंप से वापस लौट गए

24 Apr 2026

अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में हड़ताल के बाद परेशान हुए मरीज और तीमारदार

24 Apr 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से अभद्रता पर डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

24 Apr 2026

गाजियाबाद में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ सैफी पर बेसबॉल बैट से हमला

24 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed