{"_id":"69ec3e9ea0d421c8f102ef94","slug":"video-civil-defence-blackout-exercise-in-amritsar-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर में सिविल डिफेंस की ब्लैकआउट एक्सरसाइज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर में सिविल डिफेंस की अगुवाई में ब्लैकआउट मॉक एक्सरसाइज करवाई गई, जो गृह मंत्रालय भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत आयोजित हुई।
प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह केवल अभ्यास है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। सायरन बजने पर लोगों से घरों की लाइटें बंद कर सहयोग देने की अपील की गई। निर्धारित क्षेत्रों में बिजली विभाग द्वारा कुछ समय के लिए बिजली भी बंद रखी गई ताकि वास्तविक ब्लैकआउट जैसी स्थिति बनाई जा सके।
अधिकारियों ने बताया कि ऐसी मॉक ड्रिल के जरिए स्कूलों, कॉलेजों और आम लोगों को आपदा या हमले की स्थिति में खुद को सुरक्षित रखने और दूसरों की मदद करने का प्रशिक्षण दिया जाता है।
इस मौके पर लेफ्टिनेंट जसपाल सिंह ने कहा कि यह एक नियमित प्रक्रिया है, जिसे गंभीरता से लेते हुए सहयोग करना जरूरी है। उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
प्रशासन ने कहा कि इस तरह की कवायद से आपात स्थिति में नुकसान को कम करने में मदद मिलती है और सभी को सुरक्षा निर्देशों का पालन करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।