{"_id":"6a774ae1b7bfdfa720014222","slug":"jhansi-rpf-nabs-thief-with-the-help-of-cctv-and-hands-him-over-to-grp-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: सीसीटीवी की मदद से आरपीएफ ने पकड़ा चोर, जीआरपी को सौंपा, प्लेटफार्म पर 11 दिन पहले चोरी हुआ था बैग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: सीसीटीवी की मदद से आरपीएफ ने पकड़ा चोर, जीआरपी को सौंपा, प्लेटफार्म पर 11 दिन पहले चोरी हुआ था बैग
Sat, 08 Aug 2026 08:57 PM IST
दीपक महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Sat, 08 Aug 2026 08:57 PM IST
सार
आरोपी मध्य प्रदेश के गांव चंद्रपुरा पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी का रहने वाला प्रमोद कुशवाहा है। आरपीएफ ने उसे जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
थाना आरपीएफ, झांसी
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरपीएफ ने शातिर चोर को पकड़ लिया। आरपीएफ ने बताया कि पकड़े गए चोर ने 11 दिन पहले दतिया स्टेशन से महिला यात्री का बैग चोरी किया था। महिला ने चोरी का मामला जीआरपी ग्वालियर में दर्ज कराया था। आरपीएफ ने चोर को जीआरपी के सुदुर्द कर दिया है।
पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 29 जुलाई को ग्वालियर की रहने वाली महिला यात्री को दतिया से ट्रेन पकड़नी थी। वह दतिया स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। जहां बेंच खाली थी, गाड़ी न आने पर वह बेंच पर लेट गई। इसी दौरान अज्ञात चोर महिला का बैग चोरी कर भाग गया। बैग में चांदी की पायल, दो हजार रुपये व घी से भरा डिब्बा रखा हुआ था। महिला ने इसकी जानकारी आरपीएफ व दतिया जीआरपी को देते हुए घटना की रिपोर्ट ग्वालियर जीआरपी थाने में दर्ज करा दी। इधर मामले की छानबीन में आरपीएफ ने सीसीटीवी कैमरे की मद्द से चोर का फुटेज निकालकर उसकी तलाश शुरू कर दी। आरपीएफ प्रधान आरक्षी देवेंद्र कुमार सिंह, चंद्रभान सिंह व मनोज यादव ने गश्त के दौरान मालगोदाम के पास चोर को घूमता देख पकड़ लिया। पकड़े गया चोर मध्य प्रदेश के गांव चंद्रपुरा पृथ्वीपुर जिला निवाड़ी का रहने वाला प्रमोद कुशवाहा है। आरपीएफ ने पकड़े चोर को जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है।