{"_id":"69ecd92d4a039828310b62bb","slug":"video-enthusiasm-evident-among-candidates-aspiring-to-become-home-guards-73-appear-for-exam-on-day-one-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"होमगार्ड बनने के लिए अभ्यर्थियों में दिखा जोश, पहले दिन 73 फीसदी ने दी परीक्षा; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्ड बनने के लिए अभ्यर्थियों में दिखा जोश, पहले दिन 73 फीसदी ने दी परीक्षा; VIDEO
होमगार्ड भर्ती परीक्षा में पहले दिन 73 फीसदी से ज्यादा अभ्यर्थियों की उपस्थिति रही। छह केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच 3592 अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। केंद्रों पर प्रवेश से पहले गहन तलाशी ली गई। मेटल डिटेक्टर से तलाशी ली गई। बायोमैट्रिक मिलान और आइरिश स्कैन से पहचान पुख्ता होने के बाद भी प्रवेश दिया गया। डीएम, एसपी ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण सुरक्षा प्रबंध का जायजा लिया।
तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा के पहले दिन केंद्रों पर सुबह सात बजे से ही अभ्यर्थी पहुंचने लगे थे। गेट पर लंबी कतारों में लगे अभ्यर्थियों को गहन तलाशी से गुजरना पड़ा। तीन स्तरों पर सत्यापन के बाद उन्हें केंद्र में प्रवेश दिया गया। सीसी टीवी कैमरों से उनकी निगरानी होती रही। रॉबर्ट्सगंज के राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज लोढ़ी और श्री चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज मधुपुर के केंद्रों पर दोनों पालियों में कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। डीआईओएस जयराम सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए प्रत्येक पाली में 2448 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। शनिवार को पहली पाली में 1750 और दूसरी पाली में 1842 अभ्यर्थी उपस्थित हुए। कुल 1304 ने परीक्षा छोड़ी। उधर, डीएम चर्चित गौड़ ने विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। डीएम ने एसपी कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम, डायट परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम और राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि त्रुटिरहित परीक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी व्यवस्थाएं पूर्ण सतर्कता एवं पारदर्शिता के साथ सुनिश्चित की जाएं। डीएम ने केंद्र व्यवस्थापकों एवं कक्ष निरीक्षकों को निर्देशित किया कि अभ्यर्थियों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखें। उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। इस अवसर पर सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम वागीश कुमार शुक्ला, डीआईओएस जयराम सिंह, बीएसए मुकुल आनंद पांडेय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।