Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Ludhiana News
›
Split Among Sanitation Workers in Jagraon: Two Factions Face Off; Several Employees Return to Work
{"_id":"69ec8002bcd28d2aec0eaa60","slug":"video-split-among-sanitation-workers-in-jagraon-two-factions-face-off-several-employees-return-to-work-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"जगराओं में सफाई कर्मियों में फूट, दो गुट आमने-सामने, कई कर्मचारी काम पर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जगराओं में सफाई कर्मियों में फूट, दो गुट आमने-सामने, कई कर्मचारी काम पर लौटे
जगराओं में अधिकारियों और राजनेताओं पर आरोप लगाकर हड़ताल पर गए सफाई कर्मियों के बीच अब खुली फूट सामने आ गई है। शनिवार को हालात उस समय बदल गए जब सफाई कर्मचारियों के एक बड़े गुट ने शहर की सफाई व्यवस्था को ठप होने से बचाने के लिए काम पर लौटने का फैसला कर लिया। हालांकि कुछ कर्मचारी अभी भी काम पर नहीं पहुंचे, जिनकी नगर कौंसिल प्रशासन ने गैरहाजिरी दर्ज कर दी है।
जानकारी के अनुसार नगर कौंसिल के कुछ सफाई कर्मियों ने शुक्रवार को प्रशासनिक अधिकारियों पर मनमानी के आरोप लगाते हुए हड़ताल का ऐलान किया था। इस फैसले के बाद शहर में सफाई व्यवस्था ठप होने की आशंका पैदा हो गई थी और लोगों में गंदगी फैलने को लेकर चिंता बढ़ने लगी थी। लेकिन शनिवार को स्थिति अचानक बदल गई और सफाई कर्मचारियों के यूनियन प्रधान रवि कुमार की अगुवाई में ज्यादातर कर्मचारियों ने हड़ताल से किनारा करते हुए शहर की सफाई का जिम्मा संभाल लिया।
शनिवार सुबह कर्मचारियों ने सबसे पहले नगर कौंसिल परिसर से ही सफाई अभियान की शुरुआत की। इसके बाद कर्मचारी अपने-अपने वार्डों में पहुंच गए और कूड़ा उठाने तथा सड़कों और गलियों की सफाई का काम शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने साफ कहा कि गर्मी के मौसम में अगर सफाई का काम रुक जाए तो शहर में गंदगी के ढेर लग सकते हैं, जिससे मच्छरों और संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।
यूनियन प्रधान रवि कुमार ने बताया कि नंबरदार बलवीर कुमार की ओर से सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर लौटने के लिए कहा गया था, लेकिन कुछ कर्मचारी किसी व्यक्ति के बहकावे में आकर काम पर नहीं पहुंचे। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए सफाई कर्मियों को भड़काकर शहर की सफाई व्यवस्था को प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।