{"_id":"6a6f9e3f8af38c9e5f09a222","slug":"igrs-sonbhadra-police-tops-the-list-scores-100-out-of-100-sonbhadra-news-c-194-1-son1033-150800-2026-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: आईजीआरएस... सोनभद्र पुलिस अव्वल, पाए 100 में 100 अंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: आईजीआरएस... सोनभद्र पुलिस अव्वल, पाए 100 में 100 अंक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। आईजीआरएस रैंकिंग में सोनभद्र पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया गया। शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर जोर दिए जाने के चलते 100 में 100 अंक हासिल करने में सफलता तो मिली ही, जिले को मिली शीर्ष रैंकिंग ने प्रदेश के सभी जनपदों को पीछे छोड़ दिया। 22 में 18 थानों ने भी इस मामले में बेहतर प्रदर्शन किया गया है। उन्हें भी 100 में 100 अंक दिए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि शासन की तरफ से आईजीआरएस पोर्टल पर जुलाई 2026 की रैंकिंग जारी की गई है। उसमें सोनभद्र पुलिस ने पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि के लिए जिले को 100 में 100 अंक दिए गए हैं। कहा कि नियमित मॉनिटरिंग, शिकायतों की सतत समीक्षा और दिए गए निर्देशों के समयबद्ध पालन ने यह उपलब्धि दिलाई। कहा कि प्रत्येक शिकायत का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण हो, इसे सभी संबंधितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का निर्देश दिया गया। साथ ही प्रभावी पर्यवेक्षण ने भी इस सफलता में अहम भूमिका अदा की। बताया कि आगे भी यह सिलसिला बने रहे इसके लिए प्राप्त शिकायतों का मौके पर जाकर सत्यापन, शिकायतकर्ता से संवाद एवं नियमानुसार समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।