फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Devotees worshipped and performed abhishek on 51,000 Parthiv Shivlings Shivlings made of clay

Sonebhadra News: 51 हजार पार्थिव शिवलिंग का भक्तों ने पूजन कर किया अभिषेक

Mon, 03 Aug 2026 12:56 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Devotees worshipped and performed abhishek on 51,000 Parthiv Shivlings Shivlings made of clay
रॉबर्ट्सगंज बढ़ौली ​शिव सरोवर पर रुद्रा​भिषेक में शामिल श्रद्धालु। स्रोत स्वयं
चुर्क। सावन माह के उपलक्ष्य में रविवार को चुर्क स्थित फैक्ट्री परिसर की न्यू कॉलोनी के शिव मंदिर में 51 हजार पार्थिव शिवलिंगों का पूजन एवं रुद्राभिषेक किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का अभिषेक किया और जनकल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की। यह निशुल्क धार्मिक आयोजन संरक्षक पंडित गायत्री प्रसाद मिश्रा के तत्वावधान में, आयोजक पं. अखिल नारायण पाण्डेय एवं पंडित जितेन्द्र मणि पाठक के संयोजन में संपन्न हुआ। सुबह से शाम तक चले इस आयोजन में लगभग 100 से 150 भक्त परिवारों ने सहभागिता की। शिव मंदिर के प्रधान पुजारी श्री श्री 108 पंडित गायत्री प्रसाद मिश्र के नेतृत्व में आचार्य श्रवण कुमार पांडेय (सोना गुरु) एवं प्रशांत शुक्ला ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा-अर्चना एवं रुद्राभिषेक संपन्न कराया। सैकड़ों श्रद्धालु दंपतियों ने भगवान भोलेनाथ का अभिषेक कर परिवार, समाज और राष्ट्र के कल्याण की प्रार्थना की। इस मौके पर बेटु, सत्यम, शिवम, आशुतोष, राज, अमन कश्यप, अभिनव उर्फ डब्लू, शुभम, हर्ष यादव, हर्ष, गौरव, दीपक, ध्रुवसेन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed