{"_id":"69ec807910717f8a1908f85b","slug":"video-amatha-ma-hamagarada-bharata-parakashha-kathara-para-bgaugdha-abhayaratha-ka-tabyata-esapa-na-pahacaya-asapatal-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमेठी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्र पर बिगड़ी अभ्यर्थी की तबीयत, एसपी ने पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमेठी में होमगार्ड भर्ती परीक्षा केंद्र पर बिगड़ी अभ्यर्थी की तबीयत, एसपी ने पहुंचाया अस्पताल
अमेठी में मुंशीगंज स्थित रणवीर इंटर कॉलेज में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने अभ्यर्थी को अपनी गाड़ी से अस्पताल पहुंचाया। उपचार के बाद उसकी हालत सामान्य बताई गई है।
जानकारी के अनुसार, जिले में तीन दिन तक चलने वाली होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन शनिवार से शुरू हुआ। मुंशीगंज स्थित रणवीर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर सुल्तानपुर जिले से आया एक अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचा था। परीक्षा के दौरान उसकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिससे वहां मौजूद लोगों में चिंता बढ़ गई। इसी समय केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने स्थिति को देखते हुए तत्काल कदम उठाया। उन्होंने बिना देरी किए अभ्यर्थी को अपनी गाड़ी से मुंशीगंज अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार शुरू किया। समय पर इलाज मिलने से अभ्यर्थी की हालत में तेजी से सुधार हुआ और अब वह पूरी तरह स्वस्थ बताया गया है। उपचार के दौरान पुलिस अधीक्षक स्वयं अस्पताल में मौजूद रहे और डॉक्टरों से लगातार जानकारी लेते रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।