{"_id":"6a74e151e345b43db30e3bf1","slug":"did-not-get-fertilizer-even-after-waiting-for-hours-amethi-news-c-96-1-ame1008-172741-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिली खाद
Fri, 07 Aug 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
गौरीगंज इफको केंद्र पर कतार में खड़े किसान। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। बारिश के बाद धान की फसल में टॉप ड्रेसिंग का समय आते ही जिले में यूरिया की मांग बढ़ गई। बृहस्पतिवार को साधन सहकारी समितियों और इफको केंद्रों पर सुबह से किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई समितियों में स्टॉक खत्म होने से किसानों को निराश होकर लौटना पड़ा, जबकि जहां खाद उपलब्ध थी, वहां बायोमीट्रिक सत्यापन के कारण वितरण की रफ्तार धीमी रही।
गौरीगंज, जगदीशपुर, मुसाफिरखाना, बाजारशुकुल और तिलोई क्षेत्र के केंद्रों पर किसानों की भीड़ रही। गौरीगंज इफको केंद्र पर किसान हरिशंकर ने बताया कि सुबह से लाइन में लगने के बाद भी काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। माधोपुर समिति पर किसान रामकिशोर, राम खेलावन ने बताया कि आधा दिन कतार में बीत गया। वहीं खेरौना और राजपुर अमेरूआ समेत कई समितियों पर यूरिया खत्म होने से किसानों को बिना खाद लौटना पड़ा।
जिला कृषि अधिकारी डॉ. देवेंद्र सिंह निरंजन ने बताया कि जिले में यूरिया का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है। जिन केंद्रों पर स्टॉक समाप्त हुआ है, वहां जल्द आपूर्ति कराई जाएगी। कालाबाजारी, ओवररेटिंग या वितरण में अनियमितता मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।