{"_id":"6a74e3053ce2e5dd7300b6a2","slug":"the-har-ghar-tiranga-campaign-will-run-in-three-phases-until-the-15th-amethi-news-c-96-1-ame1002-172753-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: 15 तक तीन चरणों में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: 15 तक तीन चरणों में चलेगा हर घर तिरंगा अभियान
Fri, 07 Aug 2026 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी सिटी। जिलाधिकारी संजय चौहान ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर हर घर तिरंगा अभियान-2026 और स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि छह से 15 अगस्त तक तीन चरणों में अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान तिरंगा रैली, तिरंगा मेला, प्रदर्शनी, रंगोली व पेंटिंग प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा बाइक व साइकिल रैलियां आयोजित होंगी।
डीएम ने बताया कि पहले चरण में स्कूलों, कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर विभिन्न प्रतियोगिताएं और प्रदर्शनी आयोजित की जाएंगी। दूसरे चरण में तिरंगा महोत्सव, तिरंगा मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रैलियां निकाली जाएंगी। तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त तक सरकारी भवनों, शिक्षण संस्थानों, कार्यालयों और घरों पर तिरंगा फहराया जाएगा। डीपीआरओ मनोज त्यागी ने बताया कि अभियान के तहत जिले के करीब पांच लाख घरों पर तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है।