फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amethi News ›   Water entered homes; villagers staged a road blockade.

Amethi News: घरों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने लगाया जाम

Fri, 07 Aug 2026 12:58 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी Updated Fri, 07 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Water entered homes; villagers staged a road blockade.
अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर प्रदर्शन के दौरान मौजूद ग्रामीण। स्रोत: स्थानीय नागरिक
भादर। लगातार बारिश से पीपरपुर में जलनिकासी व्यवस्था ठप हो गई। कई घरों और गलियों में पानी भरने से नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को अमेठी-दुर्गापुर मार्ग पर करीब 15 मिनट तक जाम लगा दिया। पुलिस और राजस्व टीम ने बंद नाला खुलवाया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त कर दिया।
विज्ञापन



ग्रामीण जुमना प्रसाद और राजकरन ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों ने नाले पर निर्माण करा लिया है। इससे बारिश के पानी की निकासी बाधित हो गई और गांव के निचले हिस्सों के साथ कई घरों में पानी भर गया। उनका कहना है कि हर वर्ष बरसात में यही समस्या होती है, लेकिन अब तक स्थायी समाधान नहीं कराया गया।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार दोपहर तक हुई बारिश के कारण दुर्गापुर-अमेठी मार्ग से पीपरपुर गांव जाने वाली सड़क, रामगंज-सोनारी मार्ग पर रायपुर अग्रेसर के पास, मरूई-विजरा मार्ग तथा घोरहा-बिल्हापुर संपर्क मार्ग पर भी जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



पीपरपुर, डंडवा, भोजपुर और सांगापुर समेत कई गांवों में घरों और सड़कों पर पानी भरने से लोगों का आवागमन प्रभावित रहा। इंस्पेक्टर अरुण कुमार मिश्र, लेखपाल अजय कुमार और सतीश यादव ने ग्रामीणों से बातचीत की।

अधिकारियों ने कूड़ा-कचरे से बंद पड़े नाले को साफ कराया और जलनिकासी शुरू कराई। साथ ही स्थायी समाधान के लिए संबंधित विभाग से कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। इसके बाद यातायात सामान्य हो गया। इस मौके पर ऋषि सिंह, ओमप्रकाश सिंह, मोनू सिंह, ओंकार, रामपदारथ आदि ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed