Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Bilaspur News
›
Bilaspur Technical Education Minister Rajesh Dharmani Says—BJP is Misleading the Public Regarding the Women's Reservation Bill
{"_id":"69ec7efd8690e764400e2efd","slug":"video-bilaspur-technical-education-minister-rajesh-dharmani-says-bjp-is-misleading-the-public-regarding-the-womens-reservation-bill-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी बोले- महिला आरक्षण बिल पर भाजपा जनता को कर रही है गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur: तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी बोले- महिला आरक्षण बिल पर भाजपा जनता को कर रही है गुमराह
महिला आरक्षण बिल को लेकर भाजपा केवल राजनीति कर रही है और जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस ने हमेशा महिलाओं, कमजोर वर्गों और समाज के वंचित तबकों को सशक्त बनाने का काम किया है। यह बात तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी ने बिलासपुर में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा पर लगाते हुए कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा अब महिला आरक्षण का श्रेय लेने की कोशिश कर रही है, जबकि पूर्व में इस मुद्दे पर उसका रुख अलग रहा है। महिला आरक्षण कांग्रेस की सोच रही है और कांग्रेस नेतृत्व ने हमेशा महिलाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में कार्य किया। पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह और कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने समाज के कमजोर वर्गों को मजबूत करने की दिशा में कई कदम उठाए। उनके मार्गदर्शन में महिला आरक्षण बिल को राज्यसभा में पेश किया गया, लेकिन भाजपा और अन्य दलों ने इस बिल का विरोध किया था। देश में जब प्रधानमंत्री राजीव गांधी थे तब उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं में 33 प्रतिशत महिला आरक्षण दिया था। इसलिए कांग्रेस का उद्देश्य समाज के हर कमजोर वर्ग को अधिकार और सम्मान दिलाना रहा है। वर्ष 2023 में जब भाजपा सरकार महिला आरक्षण बिल लाई तो कांग्रेस ने उसका समर्थन किया और राज्यसभा से बिल पारित हुआ, लेकिन अब जनगणना और परिसीमन की प्रक्रिया के बीच इस मुद्दे को उठाकर भाजपा जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है। हिमाचल प्रदेश में नगर निगम चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है। उन्हें विश्वास है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के नेतृत्व में जनता कांग्रेस का साथ देगी और चारों नगर निगम चुनावों और शहरी निकाय चुनावों में कांग्रेस जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर पूर्व विधायक तिलक राज, कांग्रेस नेता संदीप सांख्यान सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।