सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Humanity shamed in Raisen; inhuman torture of 70-year-old man, all accused arrested

Raisen News: बेटे के प्रेम विवाह की सजा बुजुर्ग को क्यों? बेरहमी से की पिटाई; अमानवीय कृत्य करने पर किया मजबूर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन Published by: रायसेन ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 02:14 PM IST
Humanity shamed in Raisen; inhuman torture of 70-year-old man, all accused arrested
रायसेन से एक बार फिर इंसानियत को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक 70 वर्षीय बुजुर्ग को न सिर्फ बेरहमी से पीटा गया, बल्कि उसके साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार किया गया जिसने समाज को शर्मसार कर दिया। ग्राम अगरिया मारखो निवासी बिहारी बंजारे को बेटे की गलती की सजा इस हद तक दी गई कि आरोपियों ने उन्हें लात-घूंसों और चप्पलों से पीटा और जबरन अपमानजनक कृत्य करने पर मजबूर किया।

सुबह करीब चार बजे बुजुर्ग के घर पर धावा बोल दिया
घटना की जानकारी के अनुसार, बिहारी बंजारे के बेटे ने विदिशा के शमशाबाद की एक युवती के साथ भागकर विवाह कर लिया था। इसी बात से नाराज युवती के परिजन और उनके साथ आए 10-12 लोगों ने सुबह करीब चार बजे बुजुर्ग के घर पर धावा बोल दिया। घर में घुसकर उन्होंने बुजुर्ग और उनकी पत्नी के साथ मारपीट की और फिर बिहारी बंजारे को जबरन अपने साथ ले गए।

बुजुर्ग को सड़क किनारे फेंककर आरोपी फरार
बताया जा रहा है कि आरोपियों ने बुजुर्ग को राजगढ़ के ब्यावरा क्षेत्र में ले जाकर फिर से बेरहमी से पीटा और उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया। मारपीट के बाद उन्हें सड़क किनारे फेंककर आरोपी मौके से फरार हो गए। इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी किया गया, जिससे मामला और अधिक गंभीर हो गया।

पीड़ित बुजुर्ग किसी तरह अपने परिवार के पास पहुंचे और फिर पुलिस चौकी सेण्डोरा जाकर अपनी आपबीती सुनाई। इसके बाद रायसेन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले को गंभीरता से लिया। फिर पीड़ित को कोतवाली बुलाया। साथ ही राजगढ़ पुलिस को भी घटना की सूचना दी गई। राजगढ़ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित परिवार को अपने साथ लेकर आगे की कार्रवाई के लिए रवाना हुई।

अत्यंत अपमानजनक व्यवहार किया गया-पीड़ित
बिहारी बंजारे ने आरोप लगाया कि उनके साथ अत्यंत अपमानजनक व्यवहार किया गया है और यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती तो वे गंभीर कदम उठाने को मजबूर होंगे। वहीं, उनके परिवार ने भी न्याय की गुहार लगाई है और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ये भी पढ़ें- एमपी में बनेगी एकीकृत दिव्यांग नीति: मानसिक दिव्यांग वयस्कों के लिए शुरू होंगे विशेष शेल्टर होम; मिलेगी राहत

एडिशनल एसपी ने जानें क्या कहा?
एडिशनल एसपी कमलेश कुमार खरपुसे ने बताया कि पुलिस पूरी गंभीरता के साथ मामले की जांच कर रही है और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इस मामले में शामिल 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिनमें भोपाल और विदिशा के लोग भी शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, मारपीट और आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें उप जेल पठारी भेज दिया गया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

अंबेडकरनगर में केंद्रों पर पहुंचे होमगार्ड भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थी

25 Apr 2026

अंबेडकरनगर में नवागत जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने संभाला कार्यभार

25 Apr 2026

गोंडा में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थी, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

25 Apr 2026

मोगा में मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न

25 Apr 2026

लुधियाना के पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में ब्लैकआउट

25 Apr 2026
विज्ञापन

पठानकोट सिटी रेलवे स्टेशन पर मॉक ड्रिल

25 Apr 2026

Mahakal Bhasma Aarti: वैशाख नवमी पर श्री महाकाल की भस्म आरती में उमड़ा जनसैलाब, जयघोष से गूंजा मंदिर

25 Apr 2026
विज्ञापन

Meerut: सरधना में स्क्रैप के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

24 Apr 2026

Dehradun: ब्लैक आउट के समय बजाया आपातकालीन सायरन, पुलिस ने बंद कराई दुकानें

24 Apr 2026

खैर के ऐदलपुर में शराब ठेके के विरोध में महिलाओं ने किया जमकर प्रदर्शन

24 Apr 2026

Dehradun: ब्लैक आउट के बाद भी रंगीन लाइटों से जगमगाता रहा आईएसबीटी फ्लाईओवर

24 Apr 2026

Ujjain: मरीजों के इलाज के दौरान ही अचानक चरक अस्पताल की बिजली गुल, फिर जो हुआ...

24 Apr 2026

चंदपा कोतवाली में पुलिस कस्टडी के दौरान युवक ने की आत्महत्या

24 Apr 2026

महिला आरक्षण बिल का विरोध करने पर बीजेपी महिला मोर्चा ने राहुल गांधी का पुतला दहन कर जताया आक्रोश

24 Apr 2026

सादाबाद के गांव झगरार की बीना ने रोज 30 किमी साइकिल चलाकर तय किया सफलता का सफर

24 Apr 2026

सिस्टम की संवेदनहीनता, भीषण गर्मी में दिव्यांगों के दर्द को भूल डॉक्टर घंटे भर में कैंप से वापस लौट गए

24 Apr 2026

अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में हड़ताल के बाद परेशान हुए मरीज और तीमारदार

24 Apr 2026

एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर से अभद्रता पर डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

24 Apr 2026

गाजियाबाद में यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष आसिफ सैफी पर बेसबॉल बैट से हमला

24 Apr 2026

Video: डीजीपी राजीव कृष्ण बोले- ट्रेनों पर पत्थरबाजी समेत रेलवे की हर घटना की गहनता से करें जांच

24 Apr 2026

गुरुग्राम के चार युवा टेनिस खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने चंडीगढ़ रवाना

24 Apr 2026

1971 में अपनी जान जोखिम में डाल पाक क्षेत्र से अपने साथी को सुरक्षित लाए कैप्टन धर्मवीर

24 Apr 2026

फरीदाबाद: आईएमटी चौक पर जाम से मिलेगी मुक्ति, आईआईएएफ की पहल पर हटाए गए बैरीकेड्स

24 Apr 2026

MP News: राज्य मंत्री प्रतिमा बागरी बुरी फंसी! High Court सख्त, मांगी रिपोर्ट

24 Apr 2026

Meerut: स्क्रैप के गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

24 Apr 2026

आतंकी कनेक्शन: तुषार के माता-पिता बोले- "अगर बेटा निकला आतंकी, तो मार देना गोली, हमारा उससे कोई रिश्ता नहीं, देश पहले"

24 Apr 2026

Raghav Chadha के BJP Join करने पर क्या बोले Chhattisgarh के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai?

24 Apr 2026

गुरुग्राम: पंचायती राज दिवस पर महिलाओं ने साझा की सशक्तिकरण की गाथा, बनीं ग्रामीण विकास की प्रेरणा

24 Apr 2026

Video: रायबरेली में धारदार हथियार से हमला कर बुजुर्ग महिला की हत्या

24 Apr 2026

Video: शिया वक्फ बोर्ड ने पेश किया 5 साल का रिपोर्ट कार्ड, योगी कार्यकाल को बताया सुनहरा दौर

24 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed