{"_id":"69ec7e97362b910e8206469b","slug":"video-nara-shakata-vathana-athhanayama-para-sayasata-taja-amatha-ma-vapakashha-para-brasa-parabhara-matara-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, अमेठी में विपक्ष पर बरसे प्रभारी मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर सियासत तेज, अमेठी में विपक्ष पर बरसे प्रभारी मंत्री
लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास न होने से शनिवार को अमेठी में सियासी माहौल गरमा गया है। कांग्रेस, सपा सहित अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने कहा कि विपक्ष के विरोध के चलते महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने दावा किया कि आधी आबादी ऐसे दलों को कभी माफ नहीं करेगी।
प्रेस वार्ता के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण बिल महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके माध्यम से विधानसभा और लोकसभा में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित होगी, लेकिन विपक्षी दल इस ऐतिहासिक पहल का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी जैसी पार्टियां महिलाओं को आगे बढ़ते नहीं देखना चाहतीं।
इस दौरान उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है, जबकि सरकार महिलाओं के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि महिला आरक्षण लागू होने से पंचायत से लेकर संसद तक महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी और निर्णय प्रक्रिया में उनकी भूमिका मजबूत होगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार इस बिल को पास कराने के लिए पूरी तरह गंभीर है। अंत में उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता उन दलों को जवाब देगी जो महिलाओं के अधिकारों के रास्ते में बाधा बन रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।