{"_id":"69ed013bcf750222870a8ff6","slug":"video-new-dm-takes-charge-sonbhadra-arriving-the-collectorate-early-2026-04-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र में सुबह साढ़े सात बजे ही कलेक्ट्रेट पहुंचकर नए डीएम ने लिया चार्ज, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र में सुबह साढ़े सात बजे ही कलेक्ट्रेट पहुंचकर नए डीएम ने लिया चार्ज, VIDEO
सोनभद्र के 41वें डीएम के रूप में चर्चित गौड़ ने शनिवार को कार्यभार संभाल लिया। सुबह साढ़े सात बजे ही कलेक्ट्रेट पहुंचे चर्चित गौड़ ने कोषागार के डबल लॉक कार्यालय में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
मीडिया से बातचीत में डीएम ने कहा कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके साथ ही राजस्व से जुड़े मामलों, विशेषकर भूमि विवादों का प्राथमिकता से समाधान कराया जाएगा। उन्होंने जिले में चल रही निर्माणाधीन परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराने की प्रतिबद्धता जताई। पर्यटन की संभावनाओं पर जोर देते हुए डीएम ने कहा कि जिले में पर्यटन विकास से जुड़ी योजनाओं को भी गति दी जाएगी, जिससे क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिल सके।
कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। बताते चलें कि चर्चित गौड़ वर्ष 2016 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। उन्होंने आईआईटी दिल्ली से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक (2015) की पढ़ाई की है। इससे पूर्व वह उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। इसके अलावा वह आगरा विकास प्राधिकरण में उपाध्यक्ष और फिरोजाबाद में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कार्यभार ग्रहण के दौरान सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम वागीश कुमार शुक्ला, रमेश कुमार, रोहित यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी इंद्रभान सिंह, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।