फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Accused arrested for snatching chain from woman out for a morning walk

Sonebhadra News: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से चेन छीनने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 02 Aug 2026 12:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for snatching chain from woman out for a morning walk
चोपन। चोपन पुलिस ने मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से सोने की चेन छीनने के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चेन बेचकर मिले 42170 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। घटना में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने सीज कर दिया है। गत 9 मई की सुबह डाला के अमन विहार कॉलोनी नई बस्ती निवासी मुद्रिका सेठ ने तहरीर देकर बताया था कि उनकी पत्नी प्रभा देवी मॉर्निंग वॉक पर निकली थीं। इसी दौरान बीरबल के घर के पास बाइक सवार युवक उनकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गया था। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। शनिवार की सुबह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सेवा सदन बाड़ी निवासी खुर्शीद आलम उर्फ कोर्शीद आलम (36) रॉबर्ट्सगंज कचहरी चौक गेट से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर चेन की बिक्री से प्राप्त 42170 रुपये नकद बरामद किए गए। घटना में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने कब्जे में लेकर सीज कर दी है। आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसओ गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध चोरी, चोरी का माल रखने और गैंगस्टर एक्ट सहित पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed