सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Khandwa News ›   Khandwa News: Ghee and Ice Cream Allegedly Made from Animal Fat, 79 Cans and 9 Drums Seized in Major Crackdown

Khandwa News: पशुओं की चर्बी से बन रहा था घी और आइसक्रीम, 79 कनस्तर और 9 ड्रम बरामद, प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Sat, 25 Apr 2026 05:27 PM IST
Khandwa News: Ghee and Ice Cream Allegedly Made from Animal Fat, 79 Cans and 9 Drums Seized in Major Crackdown
खंडवा में जिला प्रशासन ने एक ऐसे अवैध ठिकाने पर दबिश दी, जहां पशुओं की चर्बी से घी और आइसक्रीम बनाने का कारखाना संचालित किया जा रहा था। सिटी मजिस्ट्रेट, नगर निगम, खाद्य विभाग और पशु चिकित्सा विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस अवैध कारखाने के संचालक आरोपी अनवर कुरैशी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

दबिश के दौरान जैसे-जैसे संकरी गलियों में बने कमरे खोले गए, अंदर से चौंकाने वाले नजारे सामने आते गए। इस कार्रवाई में कुल 79 टीन के कनस्तर और 9 नीले ड्रम में भरा चर्बी से बना कथित नकली घी बरामद किया गया। साथ ही बड़ी संख्या में बोरे भरकर पशुओं के अवशेष भी मिले।

खंडवा प्रशासन को लगातार शिकायत मिल रही थी कि मोघट थाना क्षेत्र के इमलीपुरा वार्ड स्थित बेगम पार्क के पास पशुओं की चर्बी से घी बनाने का अवैध कारखाना चल रहा है। मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार सुबह संयुक्त टीम ने यहां दबिश दी, जहां से बड़ी मात्रा में चर्बी से बने घी के डिब्बे और आइसक्रीम बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद हुई। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि यहां मृत पशुओं की खाल, चर्बी, हड्डियां और अन्य अवशेष रखे गए थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इन्हीं से घी तैयार कर बाजार में सप्लाई किया जा रहा था।

ये भी पढ़ें: MP: ‘चार बच्चे पैदा करो, एक RSS को दो’, कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री का बेतुका बयान, सियासी-सामाजिक चर्चा शुरू

मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने सारा माल जब्त कर कारखाने को सील कर दिया है। आरोपी अनवर कुरैशी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि यह मामला सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य से जुड़ा है और इसमें किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों ने मौके से चर्बी और चमड़े के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि यह किस पशु से संबंधित है।

सिटी मजिस्ट्रेट बजरंग बहादुर ने बताया कि आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जिले में ऐसे अन्य अवैध ठिकानों की भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: देवदूत बने ट्रैफिक इंस्पेक्टर, हादसे में बेहोश बुजुर्ग महिला की बचाई जान

25 Apr 2026

दिल्ली हाईवे पर पलटी स्लीपर बस, 50 से ज्यादा जख्मी, शीशे तोड़ 150 को निकाला

25 Apr 2026

मानव एकता दिवस...सत्संग में कमाया पुण्य और रक्तदान शिविर में किया जनकल्याण

25 Apr 2026

लखनऊ में पेड़ की छांव में अपनी पाली का इंतजार करते होमगार्ड परीक्षा देने आए अभ्यर्थी

25 Apr 2026

लखनऊ में सब जूनियर राज्य कराटे चैंपियनशिप 2026 का आयोजन

25 Apr 2026
विज्ञापन

Kashmir: गुरेज में एलओसी के पास दुर्लभ नर कस्तूरी मृग रेस्क्यू

Shimla: राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान की जिला स्तरीय गर्ल्स खेलकूद प्रतियोगिता का दूसरा दिन

25 Apr 2026
विज्ञापन

होमगार्ड भर्ती परीक्षा: पीलीभीत में रेलवे स्टेशन पर गुजरी अभ्यर्थियों की रात, महिला अभ्यर्थी भी हुईं परेशान

25 Apr 2026

आप छोड़ भाजपा में शामिल नेताओं पर सरवण पंधेर ने कसा तंज, कहा- मैच फिक्स है

25 Apr 2026

हिसार के गांव गंगवा में सफाई व स्ट्रीट लाइट की समस्या, ग्रामीणों ने की सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने की मांग

25 Apr 2026

Budaun News: भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार प्रदर्शन, सपा-कांग्रेस का पुतला फूंका

25 Apr 2026

होमगार्ड भर्ती परीक्षा: लखीमपुर खीरी में केंद्रों पर लगी लंबी कतार, सघन तलाशी के बाद अभ्यर्थियों को मिला प्रवेश

25 Apr 2026

मेरा गांव मेरी शान अभियान: भिवानी में चांग के जलघर को खुद इलाज की दरकार, ग्रामीणों की प्यास कैसे बुझे सरकार

25 Apr 2026

कानपुर: घाटमपुर में दुकानों और मकान में लगी भीषण आग! बेटे को बचाने गए बुजुर्ग की मौत, चार लोग झुलसे

25 Apr 2026

अंबेडकरनगर में अनियंत्रित ट्रक डिवाइडर पर चढ़कर हवा में लटका, खलासी घायल

25 Apr 2026

अमृतसर के झब्बाल में गुरुद्वारा मार्ग पर कूड़े के डंप का विरोध

25 Apr 2026

VIDEO: ट्रांसफार्मर बदलने पहुंचे कर्मियों को ग्रामीणों ने घेरा, महिलाओं ने किया हंगामा

25 Apr 2026

Budaun: जिले के 15 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच कराई जा रही होमगार्ड भर्ती परीक्षा

25 Apr 2026

जींद के सफाई कर्मचारियों ने शनिवार को दूसरे दिन भी उल्टा झाड़ू लेकर रोष मार्च निकला

25 Apr 2026

होमगार्ड भर्ती परीक्षा: रायबरेली में जांच के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र में मिला प्रवेश

25 Apr 2026

ललितपुर: जमीन विवाद में घायल युवक की मौत, ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख किया प्रदर्शन

25 Apr 2026

VIDEO: सोनभद्र में जायलो पलटने से तीन की मौत, पांच घायल

25 Apr 2026

गुरुहरसहाए के गांव मेघा पंज गिराई उताड़ में चोरों का हमला

IRS की बेटी के मर्डर में नया खुलासा: यौन एडिक्ट से पीड़िता था आरोपी राहुल मीणा; देखिए पूरी रिपोर्ट

25 Apr 2026

होमगार्ड भर्ती परीक्षा: अमेठी में जांच के बाद अभ्यर्थियों को केंद्र में मिला प्रवेश

25 Apr 2026

अमृतसर में सिविल डिफेंस की ब्लैकआउट एक्सरसाइज

25 Apr 2026

अयोध्या में मनीष इंडियन ग्रामीण वितरक एजेंसी पर होम डिलीवरी बंद, रात से लगी उपभोक्ताओं की कतार

25 Apr 2026

बहराइच में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थी

25 Apr 2026

होमगार्ड भर्ती परीक्षा: अंबेडकरनगर में रेलवे स्टेशन पर लगी अभ्यर्थियों की भीड़

25 Apr 2026

हमीरपुर में होमगार्ड भर्ती परीक्षा शुरू, चार केंद्रों पर सीसीटीवी का पहरा, तीन दिनों तक चलेगा एग्जाम

25 Apr 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed