सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rohit Sharma has intensified training and is likely to be available for the Mumbai Indians against the SRH

MI vs SRH: रोहित शर्मा ने नेट्स पर बहाया पसीना, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से करेंगे मैदान पर वापसी?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sovit Chaturvedi Updated Mon, 27 Apr 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंबई इंडियंस का आईपीएल में अगला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद से होना है। टीम के लिए राहत की बात यह है कि रोहित शर्मा फिट दिख रहे हैं और उन्होंने नेट्स पर बल्लेबाजी भी की है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि वह अगले मैच में खेलने उतर सकते हैं।

Rohit Sharma has intensified training and is likely to be available for the Mumbai Indians against the SRH
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

मुंबई इंडियंस के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा चोट से उबर रहे हैं और वह टीम के अभ्यास सत्र में नजर आए। मुंबई का सामना आईपीएल 2026 में अब सनराइजर्स हैदराबाद से होना है। ये मैच 29 अप्रैल को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। रोहित को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ मैच के दौरान चोट लगी थी जिसके बाद से वह मैदान से बाहर हैं। 
Trending Videos

रोहित की वापसी को लेकर आश्वस्त हैं फिजियो
रोहित तभी से मेडिकल टीम और सहायक स्टाफ के साथ करीब से काम कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि रोहित हैदराबाद के खिलाफ मैच में चयन के लिए उपलब्ध हो सकते हैं। रोहित ट्रेनिंग और जिम में मेहनत कर रहे हैं और उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हो रही है। फिजियो इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि रोहित अगले मैच में खेलने उतर सकते हैं। रिहैब के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं हुई है। 

View this post on Instagram

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)


विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई इंडियंस को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद टीम कुछ दिनों के ब्रेक के लिए जामनगर चली गई थी। टीम अब मुंबई लौट गई है। एक वैकल्पिक अभ्यास सत्र में रोहित उन खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्होंने नेट्स पर पसीना बहाया। रोहित के अलावा हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा भी ट्रेनिंग में मौजूद थे। इस दौरान रोहित नेट्स पर बल्लेबाजी करते नजर आए।

रोहित का मौजूदा सीजन में प्रदर्शन
रोहित की गैरमौजूदगी में मुंबई इंडियंस ने ओपनिंग में कई संयोजन आजमाए हैं। रोहित की जगह ओपनिंग करने आए क्विंटन डिकॉक ने शतक लगाया, लेकिन उसके बाद से उनके बल्ले से कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए हैं। दानिश मालेवार, जिन्होंने पिछले कुछ मैचों में डिकॉक का साथ दिया, अब तक सिर्फ दो रन बना पाए हैं और रोहित की वापसी के बाद उनके बाहर होने की उम्मीद है। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने चार मैचों में 45.67 के औसत से 137 रन बनाए हैं और अब उनके सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध होने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed