सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Cricket ›   Vaibhav Suryavanshi Shows Clear MS Dhoni Influence With Three Helicopter Shots vs PBKS IPL 2026

वैभव सूर्यवंशी का बल्ला बोला: धोनी जैसे अंदाज से पंजाब पर कहर बनकर टूटे, इन तीन शॉट्स ने फैंस को कर दिया हैरान

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू चंडीगढ़ Published by: Swapnil Shashank Updated Wed, 29 Apr 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने 16 गेंदों पर 43 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें तीन शानदार हेलीकॉप्टर शॉट शामिल रहे। उनके शॉट्स ने फैंस को महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी। पूर्व भारतीय बल्लेबाज शिखर धवन ने भी युवा बल्लेबाज की जमकर तारीफ की है।

Vaibhav Suryavanshi Shows Clear MS Dhoni Influence With Three Helicopter Shots vs PBKS IPL 2026
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में भले ही अर्धशतक नहीं लगाया, लेकिन अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने सिर्फ 16 गेंदों में 43 रन ठोक दिए, जिसमें तीन चौके और पांच छक्के शामिल रहे। सबसे खास बात रही उनके तीन हेलीकॉप्टर शॉट्स, जिन्होंने क्रिकेट प्रेमियों को तुरंत महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी। वैभव ने एक हेलिकॉप्टर शॉट अर्शदीप सिंह के खिलाफ लगाया, जबकि दो शॉट लॉकी फर्ग्यूसन की गेंदों पर खेले।
Trending Videos

सोशल मीडिया पर मची चर्चा
वैभव के इन शॉट्स के बाद सोशल मीडिया पर फैंस लगातार उनकी तुलना एमएस धोनी से कर रहे हैं। कई लोगों ने कहा कि यह शॉट देखकर पुराने दिनों की याद ताजा हो गई। 15 साल की उम्र में इस तरह की निडर बल्लेबाजी ने क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है।


विज्ञापन
विज्ञापन

शिखर धवन ने की तारीफ
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी वैभव से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने कहा, 'वैभव सूर्यवंशी बहुत अच्छा कर रहे हैं। मैं उनसे बेहद प्रभावित हूं। जिस तरह वह 145 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले गेंदबाजों का आसानी से सामना कर रहे हैं, वह शानदार है। वह दिन दूर नहीं जब वह भारत के लिए डेब्यू करेंगे।'

ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे
पंजाब किंग्स के खिलाफ 43 रन की पारी के बाद वैभव इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने अभिषेक शर्मा को पीछे छोड़ दिया। अब तक वैभव 168 गेंदों में 400 रन बना चुके हैं और उनका स्ट्राइक रेट 238.09 का है। वह आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे तेज 400 रन पूरे करने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं।

भविष्य का सितारा
वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन जसप्रीत बुमराह और जोश हेजलवुड जैसे दिग्गज गेंदबाजों के खिलाफ भी शानदार बल्लेबाजी की है। उनकी परिपक्वता और आत्मविश्वास देखकर माना जा रहा है कि भारतीय क्रिकेट को भविष्य का बड़ा सितारा मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed