फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी खुशी से झूमीं तो कभी दिल पर हाथ रख ली राहत की सांस: अपनी अदाओं से छाईं प्रीति जिंटा; किसे दी फ्लाइंग किस?

Wed, 29 Apr 2026 01:45 PM IST
Swapnil Shashank स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू चंडीगढ़
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यू चंडीगढ़ Published by: Swapnil Shashank Updated Wed, 29 Apr 2026 01:45 PM IST
सार

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के मैच के दौरान प्रीति जिंटा अपने शानदार रिएक्शंस से चर्चा में रहीं। कभी खुशी से मुस्कुराती हुई नजर आईं तो कभी राहत की सांस लेती दिखीं।

विज्ञापन
Preity Zinta Steals the Show With Reactions, Cheers Loudly and Blows Flying Kiss in IPL 2026 Match
प्रीति जिंटा - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2026 में मंगलवार को मुल्लांपुर में खेले गए मुकाबले में राजस्थान  रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। राजस्थान ने 223 रन का लक्ष्य 19.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। हालांकि, इस मैच से ज्यादा चर्चा पंजाब टीम की सह मालकिन प्रीति जिंटा की अदाओं का हो रहा है। 51 साल की उम्र में भी प्रीति अपनी खूबसूरती और क्यूटनेस ने कहर ढा रही हैं। प्रीति लगभग पंजाब के हर मैच में अपनी टीम को सपोर्ट करने पहुंचती हैं।

 
Preity Zinta Steals the Show With Reactions, Cheers Loudly and Blows Flying Kiss in IPL 2026 Match
प्रीति जिंटा - फोटो : IPL/BCCI
हालांकि, मंगलवार के मुकाबले में दिलचस्प टक्कर देखने को मिली और हालात के हिसाब से प्रीति के चेहरे का एक्सप्रेशन भी बदलता रहा। कभी उनके चेहरे पर उदासी रही तो कभी वह खुशी से चहक उठीं। कभी वह दिल पर हाथ रखकर राहत की सांस लेती दिखीं। इतना ही नहीं, सोशल मीडिया पर कुछ पोस्ट्स में फैंस दावा कर रहे हैं कि प्रीति ने 15 साल के राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को फ्लाइंग किस भी दी।
Preity Zinta Steals the Show With Reactions, Cheers Loudly and Blows Flying Kiss in IPL 2026 Match
प्रीति जिंटा - फोटो : IPL/BCCI
दरअसल, मैच के दौरान प्रीति जिंटा के अलग-अलग एक्सप्रेशंस का वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वह जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर की गेंदों पर प्रियांश आर्य के सिक्स को एंजॉय करती दिखीं। पंजाब की पारी के दूसरे ओवर में आर्चर की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शानदार छक्का लगाया था। दर्शक दीर्घा में बैठीं प्रीति जिंटा भी इससे खूब खुश नजर आईं और उनके चेहरे पर मुस्कान दिखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Preity Zinta Steals the Show With Reactions, Cheers Loudly and Blows Flying Kiss in IPL 2026 Match
प्रीति जिंटा - फोटो : IPL/BCCI
हालांकि, जब आरआर की पारी के दौरान 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने पंजाब के गेंदबाजों की धुनाई शुरू की तो प्रीति के चेहरे पर उदासी दिखी थी। जैसे ही वैभव कैच आउट हुए, प्रीति ने दिल पर हाथ रखकर चैन की सांस ली। 
 
विज्ञापन
Preity Zinta Steals the Show With Reactions, Cheers Loudly and Blows Flying Kiss in IPL 2026 Match
प्रीति जिंटा और वैभव - फोटो : IPL/BCCI
वहीं, कई सोशल मीडिया पोस्ट में यह कहा जा रहा है कि मैच की शुरुआत से पहले और टॉस के बाद जब प्रीति जिंटा स्टेडियम में पहुंचीं तो उन्होंने कथित तौर पर वैभव को देखा और फ्लाइंग किस दी। वीडियो में जब जिंटा फ्लाइंग किस दे रही थीं, तभी कैमरा वैभव की ओर घूमा, जो मुस्कुराते हुए दिखे। उनके साथ यशस्वी जायसवाल खड़े दिखे, जो इस 15 साल के बल्लेबाज के साथ मस्ती मजाक करते दिख रहे थे। प्रीति ने फिर फैंस को भी फ्लाइंग किस दी। अमर उजाला इस वीडियो की प्रमाणता की पुष्टि नहीं करता है। इस बात का भी खुलासा नहीं हो सका है कि यह असली है या फैन मेड है। कुछ फैंस इस वीडियो को पोस्ट करने वालों की आलोचना भी करते दिखे।
 
 
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed