सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   MI vs SRH IPL 2026: Suryakumar sweats it out in nets as Mumbai Indians await Rohit Sharma's availability

MI Vs SRH: हैदराबाद के खिलाफ रोहित के खेलने पर क्यों है संशय? सूर्यकुमार यादव ने किया जमकर अभ्यास

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sovit Chaturvedi Updated Tue, 28 Apr 2026 09:53 PM IST
विज्ञापन
सार

मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बुधवार को आईपीएल 2026 का मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में रोहित शर्मा के खेलने पर संशय है। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया है।

MI vs SRH IPL 2026: Suryakumar sweats it out in nets as Mumbai Indians await Rohit Sharma's availability
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल मुकाबले की पूर्व संध्या पर मुंबई इंडियंस के दिग्गज बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने लय की तलाश में मंगलवार को नेट सत्र में जमकर पसीना बहाया। सूर्यकुमार यादव पहले खराब दौर से गुजर चुके हैं। पिछले साल खराब फॉर्म में रहने के बाद उन्होंने इस साल जनवरी में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में तीन अर्धशतक के साथ वापसी की थी और फिर टी20 विश्व कप में भारत की अमेरिका के खिलाफ शुरुआती जीत में भी अहम पारी खेली थी।
Trending Videos

लय हासिल करने के लिए मेहनत कर रहे हैं सूर्यकुमार
भारतीय टी20 टीम के इस कप्तान ने तब लय हासिल करने के लिए सोशल मीडिया से दूरी और लगभग तीन सप्ताह का ब्रेक लिया था। आईपीएल के व्यस्त सत्र के बीच हालांकि ऐसा ब्रेक लेना संभव नहीं है, इसलिए उनके लिए नेट सत्र ही वापसी का रास्ता बनते दिख रहे हैं। मुंबई टीम के जामनगर से दो दिन के दौरे के बाद लौटने पर खिलाड़ियों ने तुरंत अभ्यास किया, जिसमें सूर्यकुमार के साथ पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी शामिल थे, हालांकि उनकी उपलब्धता पर अभी भी सवाल कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यकुमार ने मंगलवार को निर्धारित समय शाम छह बजे से काफी पहले ही नेट में बल्लेबाजी का अभ्यास शुरू कर दिया था। उन्होंने लगभग डेढ़ घंटे तक अभ्यास किया। अभ्यास खत्म करने के बाद उन्होंने भारतीय टीम के साथी अभिषेक शर्मा से लंबी बातचीत की। बाद में उनके साथ ईशान किशन भी जुड़ गए। इसी दौरान मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने और सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज ट्रैविस हेड भी पास ही बातचीत करते नजर आए।

कब लिया जाएगा रोहित की उपलब्धता पर फैसला
रोहित शर्मा 12 अप्रैल से हैमस्ट्रिंग (मांसपेशियों में खिंचाव) चोट के कारण मैदान से बाहर हैं, हालांकि उन्होंने नेट सत्र में कई बार बल्लेबाजी की है। टीम प्रबंधन के अनुसार, उनके खेलने पर फैसला मैच से पहले टॉस के समय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed