बारिश अब नहीं रोकेगी सपना: मणिपुर-अरुणाचल को मिली इंडोर क्रिकेट अकादमियों की सौगात, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मणिपुर और अरुणाचल प्रदेश में विश्वस्तरीय इंडोर क्रिकेट अकादमियों का वर्चुअल उद्घाटन किया। बीसीसीआई के सहयोग से बनी इन सुविधाओं का उद्देश्य पूर्वोत्तर भारत के युवा क्रिकेटरों को सालभर प्रशिक्षण देना है। आधुनिक नेट्स, जिम, स्विमिंग पूल और प्रशासनिक सुविधाओं से लैस ये अकादमियां क्षेत्र में क्रिकेट के विकास को नई रफ्तार देंगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Six academies. One vision.
Hon’ble PM Shri Narendra Modi @narendramodi inaugurates BCCI Indoor Cricket Academies across the North-East, expanding access to high-quality training and opportunity.विज्ञापनविज्ञापन
The ceremony was attended by ICC Chairman and former BCCI Secretary Mr Jay Shah… pic.twitter.com/EI6yxtRnz5— BCCI (@BCCI) April 28, 2026
इम्फाल के लुवांगसांगबाम स्थित लुवांगपोकपा क्रिकेट स्टेडियम में एमएनसीए इंडोर क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन किया गया। मणिपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव लैरेनजम गीतरंजन सिंह ने इसे राज्य क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा, 'यह मणिपुर क्रिकेट के लिए ऐतिहासिक पल है। इस परियोजना को समर्थन देने के लिए हम आभारी हैं।' इस अकादमी में तीन इंडोर पिच, जिम, प्रशासनिक कार्यालय और हीटेड स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं हैं। बीसीसीआई अगले दो वर्षों तक इसके संचालन और रखरखाव का खर्च उठाएगा।
मणिपुर और अरुणाचल जैसे राज्यों में लंबे मॉनसून के कारण खिलाड़ियों का अभ्यास अक्सर प्रभावित होता है। अब इन इंडोर अकादमियों के जरिए सालभर कोचिंग और ट्रेनिंग जारी रह सकेगी। गीतरंजन सिंह ने कहा, 'अब कोचिंग कैंप और प्रशिक्षण सत्र पूरे साल बिना खिलाड़ियों को राज्य से बाहर भेजे चल सकेंगे।'
अरुणाचल में भी खुली आधुनिक अकादमी
प्रधानमंत्री मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के दोइमुख में भी इनडोर क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन किया। यहां हाई-टेक प्रैक्टिस नेट, फिटनेस सेंटर, जिम और स्विमिंग पूल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
अरुणाचल प्रदेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नबम विवेक ने कहा, 'आज बहुत खुशी का दिन है। अरुणाचल क्रिकेट के लिए यह दिन बहुत महत्वपूर्ण है। बीसीसीआई के सहयोग से इस अकादमी को विश्वस्तरीय बनाया गया है।' उन्होंने आगे कहा, 'यहां मॉनसून छह से सात महीने तक रहता है, जिससे खुले में अभ्यास मुश्किल होता था। इंडोर स्टेडियम बनने से यह समस्या खत्म हो गई है।'
नई सुविधाओं से युवा खिलाड़ियों में उत्साह साफ नजर आया। मणिपुर की युवा क्रिकेटर मार्वी ने कहा, 'मुझे यहां आकर अच्छा लग रहा है। मुझे लग रहा है कि मेरा सपना पूरा हो जाएगा। यहां हमें बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।' अरुणाचल के खिलाड़ी टेची डोरिया ने कहा, 'पहले बारिश की वजह से हमारा अभ्यास रुक जाता था। अब हमारा अभ्यास बाधित नहीं होगा। इसके लिए मैं बीसीसीआई और प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद देता हूं।'
पूर्वोत्तर क्रिकेट को मिलेगा बड़ा फायदा
मणिपुर क्रिकेट एसोसिएशन ने बताया कि 2025 सीजन में राज्य की टीम ने बीसीसीआई के पांच घरेलू टूर्नामेंटों के फाइनल में जगह बनाई थी और अंडर-19 वर्ग में दो खिताब भी जीते थे। अब नई सुविधाओं से लड़कों और लड़कियों दोनों के प्रदर्शन में और सुधार की उम्मीद है।

कमेंट
कमेंट X