सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Kris Srikkanth tore into Hemang Badani after Delhi Capitals loss to Royal Challengers Bengaluru in IPL 2026

DC की हार के बाद घिरे हेमांग बदानी: श्रीकांत ने मुख्य कोच पर साधा निशाना, फ्लेमिंग पर की गई टिप्पणी याद दिलाई

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Tue, 28 Apr 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच हेमांग बदानी पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर कृष्णामचारी श्रीकांत ने निशाना साधा है। श्रीकांत ने बदानी की स्टीफन फ्लेमिंग को लेकर की गई पुरानी टिप्पणी पर निशाना साधा है।

Kris Srikkanth tore into Hemang Badani after Delhi Capitals loss to Royal Challengers Bengaluru in IPL 2026
श्रीकांत और हेमांग बदानी - फोटो : Delhi Capitals/X
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल 2026 का सीजन अच्छा नहीं चल रहा है। दिल्ली को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद मुख्य कोच हेमांग बदानी निशाने पर आ गए हैं। पिछले साल एक पॉडकास्ट में हेमांग ने कुछ टिप्पणी की थी जिसे लेकर कृष्णमचारी श्रीकांत ने बदानी को घेरा है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर श्रीकांत ने बदानी की कड़ी आलोचना की है। 
Trending Videos

बदानी की किस टिप्पणी पर खफा हुए श्रीकांत?
श्रीकांत का निशाना सिर्फ स्कोरबोर्ड पर ही नहीं था, बल्कि चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कोच स्टीफन फ्लेमिंग की कोचिंग योग्यता को लेकर बदानी के कथित अहंकार पर भी था। इस विवाद की जड़ बदानी द्वारा पूर्व क्रिकेटर यो महेश के साथ एक साक्षात्कार के दौरान की गई टिप्पणियों में निहित है। उस समय बदानी ने सवाल उठाया था कि क्या फ्लेमिंग वास्तव में एक महान कोच हैं? उनका कहना था कि उन्होंने सीएसके के कोच के तौर पर जो सफलता हासिल की वो उन्हें धोनी के कारण मिली। 

बदानी ने सीएस20, द हंड्रेड और बिग बैश लीग में फ्लेमिंग के कार्यकाल पर टिप्पणी करते हुए कहा था, अगर फ्लेमिंग इतने बड़े कोच हैं तो उन्होंने आईपीएल के अलावा कहीं और जीत क्यों नहीं हासिल की? सीएसके धोनी की वजह से जीतती रही है। धोनी ही टीम के मुख्य खिलाड़ी हैं। अगर कोई कहे कि फ्लेमिंग अच्छे कोच हैं, तो मैं इससे सहमत नहीं हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीकांत ने बदानी की जमकर की आलोचना 
दिल्ली कैपिटल्स इस समय आठ मैचों में सिर्फ तीन जीत के साथ सातवें स्थान पर है। ऐसे में श्रीकांत ने अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। बदानी को उनकी पुरानी टिप्पणियों की याद दिलाते हुए श्रीकांत ने सुझाव दिया कि दिल्ली के कोच को दूसरों की आलोचना करने से पहले अपनी डूबती हुई टीम पर ध्यान देना चाहिए। श्रीकांत ने कहा, हेमांग बदानी ने स्टीफन फ्लेमिंग पर भी निशाना साधा था। हेमांग, दूसरों के बारे में बोलने से पहले अपना ख्याल रखो। मैंने हमेशा यही कहा है कि जिंदगी में ज्यादा मत बोलो। वह बहुत ज्यादा बोलता था। अब उसे चुप रहकर सब कुछ देखना होगा।

श्रीकांत ने बदानी की सामरिक कुशलता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा, हर कोई इस मुद्दे को उठा रहा है और उसकी आलोचना कर रहा है। दूसरों के बारे में क्यों बात कर रहे हो? तुम्हें अपने काम पर ध्यान देना चाहिए था। तुम कौन होते हो यह कहने वाले कि स्टीफन फ्लेमिंग सिर्फ धोनी की वजह से जीते? तुमने क्या किया है? कुछ खास? कुछ नहीं। 

दिल्ली की बल्लेबाजी रही बेदम
आरसीबी ने सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में दिल्ली को नौ विकेट से हराया। दिल्ली की बल्लेबाजी इस मैच में बेहद खराब रही और टीम महज 75 रन पर ही ऑलआउट हो गई। जवाब में आरसीबी ने 6.3 ओवर में एक विकेट खोकर 77 रन बनाए और मुकाबला जीत लिया। दिल्ली ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल मे तीसरा न्यूनतम स्कोर बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed