Manu Bhaker-Vaibhav Suryavanshi: मनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल, सोशल मीडिया पर क्यों मचा बवाल? जानें
दिल्ली में एनआरएआई के 75वें स्थापना समारोह के दौरान ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर से युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी पर सवाल पूछा गया। मनु ने सकारात्मक जवाब दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर इस सवाल को लेकर बहस छिड़ गई। कई लोगों ने कहा कि एक ओलंपिक स्टार से क्रिकेटर पर सवाल पूछना दूसरे खेलों की अनदेखी दिखाता है। वहीं वैभव सूर्यवंशी अपने शानदार प्रदर्शन के कारण लगातार सुर्खियों में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मनु भाकर ने बेहद संतुलित और प्रेरणादायक जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'अगर मार्गदर्शन अच्छा हो, उसके आसपास सही लोग हों और उसे सही दिशा मिले, तो उम्र सिर्फ एक संख्या है। प्रतिभा की कोई उम्र नहीं होती। बड़ी उपलब्धियां 60 साल में भी मिलती हैं और छह साल में भी। अगर उसे सही मेंटरशिप मिली, तो वह अगला बड़ा स्टार बन सकता है।'
- हालांकि मनु के जवाब की तारीफ हुई, लेकिन कई लोगों ने सवाल पूछने के तरीके पर नाराजगी जताई।
- सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि एक ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी से किसी क्रिकेटर पर सवाल पूछना दूसरे खेलों के प्रति असंतुलित सोच को दिखाता है।
- पूर्व क्रिकेट प्रशासक जॉय भट्टाचार्य ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, 'वह ओलंपिक पदक विजेता हैं। उनसे वैभव सूर्यवंशी के बारे में पूछना उनके खेल और उनकी उपलब्धियों के साथ न्याय नहीं है। क्रिकेट पहले से ही देश का सबसे लोकप्रिय खेल है। अगली बार वैभव सूर्यवंशी से मनु भाकर के बारे में पूछिए, तब चेहरे देखिए।'
Funny how relevance is measured ,ask Manu Bhaker about Vaibhav Sooryavanshi , but not the other way around pic.twitter.com/jzy8pLuHEi
— Sonakshi Vashistha (@Sonakshi_V) April 27, 2026
Olympic medallist Manu Bhaker was asked about Vaibhav Sooryavanshi.
— Cricketopia (@CricketopiaCom) April 27, 2026
It felt a bit irrelevant to ask, especially since such questions are rarely posed the other way around. pic.twitter.com/1svnY0FsPZ
Wait, What!????????? 🤦♂️
— TarkKshatriya (@OpJakharBeyoung) April 27, 2026
Olympics Medalist shooter Manu Bhaker was asked about Cricketer Vaibhav Suryavanshi
What kind of the journalism is this? Was ever any cricketer asked about budding shooters?? pic.twitter.com/r49L84UlI6
Folks, she is an Olympic medallist. To ask her what she thinks of Vaibhav Sooryavanshi is unfair on her achievements and her sports. Cricket anyway is the ruling passion of the country, your sports editors do not need another celebrity quote to spin a headline on Sooryavanshi.… https://t.co/Ha4RsO1rf8
— Joy Bhattacharjya (@joybhattacharj) April 27, 2026
- मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रचा था। उन्होंने दो कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया।
- वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं।
- ऐसे में फैंस का मानना है कि बातचीत का केंद्र मनु की उपलब्धियां होनी चाहिए थीं।
वैभव सूर्यवंशी भी बने हुए हैं चर्चा का विषय
- दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट जगत में तेजी से उभरते सितारे हैं।
- आईपीएल 2026 में उन्होंने आठ पारियों में 357 रन बनाए हैं। उनका औसत 44.62 और स्ट्राइक रेट 234 से ज्यादा है। उन्होंने इस सीजन एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं।
- अंडर-19 विश्व कप में भी वैभव ने 439 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 30 छक्के लगाए और इतिहास रच दिया।
Why is she being asked about Vaibhav & Cricket? Our media in every segment is utter waste. She is our ace shooter and these morons went to ask questions related to Cricjet as if we don't discuss cricket enough. We won't excel in any other sport compared to cricket.
— Arnab Biswas (@ArnabBi95927148) April 27, 2026
Braindead media questioning an Olympic medalist about a 15 year old from another sport. Atleast pretend you're vaguely interested in her/her sport if you're going to use her for clicks instead of shoehorning cricket into every single conversation
— PK (@wazza_pk) April 27, 2026
यह विवाद फिर वही सवाल सामने लाता है कि क्या भारत में क्रिकेट बाकी खेलों से ज्यादा ध्यान खींच लेता है? मनु भाकर जैसी विश्वस्तरीय खिलाड़ी से क्रिकेट पर सवाल पूछे जाने पर कई लोग इसे खेल संस्कृति में असंतुलन मान रहे हैं। मनु भाकर ने बेहद परिपक्व जवाब देकर अपनी सोच और व्यक्तित्व का परिचय दिया, लेकिन इस घटना ने भारतीय खेल जगत में क्रिकेट बनाम अन्य खेलों की बहस को फिर हवा दे दी है। भारत में अब हर खेल को समान सम्मान देने की मांग और तेज हो सकती है।

कमेंट
कमेंट X