सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Cristiano Ronaldo Fitness Secrets at 41: Diet Workout Routine and Habits He Avoids

Cristiano Ronaldo: 41 की उम्र में भी खुद को किस तरह फिट रखते हैं रोनाल्डो? इन चीजों से करते हैं परहेज

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Sun, 26 Apr 2026 12:32 PM IST
विज्ञापन
सार

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो आज भी मैदान पर अपने फुर्तिले अंदाज के लिए जाने जाते हैं। रोनाल्डो अपनी सेहत का काफी ध्यान रखते हैं। 

Cristiano Ronaldo Fitness Secrets at 41: Diet Workout Routine and Habits He Avoids
रोनाल्डो - फोटो : Cristiano Ronaldo (instagram)
विज्ञापन

विस्तार

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो 41 की उम्र में अपनी फुर्ती से कई युवा खिलाड़ियों को मात दे देते हैं। वह अपने खेल का स्तर शीर्ष पर बनाए रखे हैं। इस फिटनेस का राज उनकी अनुशासित दिनचर्या और सख्त डायट में छुपा है।
Trending Videos

दूध को डायट से रखते हैं दूर
रोनाल्डो अपनी डायट से दूध को पूरी तरह बाहर रखते हैं। वह प्रोटीन, सब्जियों और हैल्दी फैट्स पर जोर देते हैं। वहीं, चीनी और आटे से बनीं चीजों से परहेज करते हैं। उनके पूर्व निजी शेफ जियोर्जियो बारोने के अनुसार, रोनाल्डो के डाइट से दूध को न सिर्फ परफॉर्मेंस के कारण बल्कि मान्याताओं के चलते पूरी तरह हटा दिया गया है। वह कहते हैं, इंसान ही है जो दूसरे जानवरों का दूध पीता है। कोई भी अन्य जानवर तीन महीने के बाद दूध नहीं पीता। यह प्रकृति में कहीं नहीं पाया जाता। लेकिन इंसान 30, 40, 50 और 60 साल की उम्र तक दूध पीते रहते हैं और मेरे विचार में यह गलत है। रोनाल्डो थोड़ा-थोड़ा सब कुछ खाते हैं, लेकिन जोर हमेशा हेल्दी चीजों पर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोनाल्डो की डायट
  • नाश्ते में : एवाकाडो, कॉफी, अंडे, हैम और फल।
  • लंच में: चिकन, मछली,
  • ऑलिव्स, सलाद (वह सब्जियों से कार्बोहाइड्रेट्ज लेते हैं)।
  • डिनर में : मछली या मीट और
  • हरी सब्जियां (आटे से बनी चीजें, पास्ता, ब्रेड उनकी डायट का हिस्सा नहीं)।

नींद और बर्फीले पानी से नहाने को प्राथमिकता
दूध को प्रोटीन, कैल्शियम और विटामिन्स से भरपूर सुपर ड्रिंक माना जाता है, फिर भी रोनाल्डो ने इसे पूरी तरह अपने जीवनशैली से बाहर रखा है। इससे उनके शरीर में फैट का स्तर 10 प्रतिशत से नीचे बना रहता है और वह फिट रहते हैं। उनका रूटीन सिर्फ खाने तक सीमित नहीं, वह रिकवरी के तरीकों जैसे नींद और बर्फ के पानी से नहाने को भी प्राथमिकता देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed