{"_id":"69eda985311a53539f08ace9","slug":"uber-cup-indian-women-badminton-team-revive-quarterfinal-hopes-with-dominant-win-over-ukraine-2026-04-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uber Cup: भारतीय महिला टीम ने यूक्रेन पर हासिल की जीत, क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद जगी","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
Uber Cup: भारतीय महिला टीम ने यूक्रेन पर हासिल की जीत, क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीद जगी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Sun, 26 Apr 2026 11:28 AM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने उबर के ग्रुप मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। भारत ने यूक्रेन पर जीत के साथ क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को जिंदा रखा है।
उन्नति हुड्डा
- फोटो : BAI media Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय महिला टीम ने उबर कप बैडमिंटन टूर्नामेंट के ग्रुप ए के अपने दूसरे मुकाबले में यूरोपीय चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता यूक्रेन पर 4-1 की शानदार जीत दर्ज करके क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जीवंत रखा। भारतीय टीम अपने पहले मुकाबले में मेजबान डेनमार्क से 2-3 से हार गई थी। यूक्रेन के खिलाफ भारत की युवा खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया।
सिंधू को दिया आराम
उन्नति हुडा ने पोलिना बुहरोवा पर 21-19, 22-20 की रोमांचक जीत के साथ शुरुआत की, जिसके बाद जूनियर विश्व चैंपियनशिप की रजत पदक विजेता तन्वी शर्मा ने येवहेनिया कांटेमिर को 21-12, 17-21, 21-10 से हराकर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी। भारत ने पूर्व विश्व चैंपियन पीवी सिंधू को एकल में आराम दिया था जिससे 2026 थाईलैंड मास्टर्स चैंपियन देविका सिहाग को तीसरे एकल में मौका मिला और इस युवा खिलाड़ी ने मारिया स्टोलियारेन्को को 23-21, 21-13 से हराकर शानदार प्रदर्शन किया।
भारत को एकमात्र हार महिला युगल के पहले मुकाबले में मिली। कविप्रिया सेल्वम और सिमरन सिंघी को बुहरोवा और कांटेमिर से 11-21, 17-21 से हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद सिंधु और तनीशा क्रास्टो ने स्टोलियारेन्को और सोफिया लावरोवा पर 21-18, 21-15 से जीत हासिल की। भारत अब सोमवार को अपने अंतिम ग्रुप मैच में चीन से भिड़ेगा। क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए उसे इस मैच में जीत हासिल करनी होगी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X