{"_id":"69ef38401d4b4e49a805172e","slug":"indian-badminton-star-pv-sindhu-begins-her-journey-in-global-badminton-governance-as-bwf-council-member-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"PV Sindhu: सिंधू ने बीडब्ल्यूएफ की परिषद के सदस्य के रूप में काम शुरू किया, इस मामले को उठाने का किया वादा","category":{"title":"Badminton","title_hn":"बैडमिंटन","slug":"badminton"}}
PV Sindhu: सिंधू ने बीडब्ल्यूएफ की परिषद के सदस्य के रूप में काम शुरू किया, इस मामले को उठाने का किया वादा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 27 Apr 2026 03:49 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधू विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की परिषद के सदस्य के रूप में अपना कार्यकाल शुरू कर दिया है।
पीवी सिंधू
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू ने विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) की परिषद के सदस्य के रूप में अपना कार्यकाल शुरू कर दिया है और उन्होंने दुनिया भर के खिलाड़ियों के मसलों को उठाने का वादा किया।
दिसंबर में चुनी गई थीं सदस्य
बैडमिंटन की सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक सिंधू ने दिसंबर में बीडब्ल्यूएफ खिलाड़ी आयोग की अध्यक्ष के रूप में चुने जाने के बाद बीडब्ल्यूएफ परिषद में पूर्ण मतदान का अधिकार हासिल कर लिया है। सिंधू आधिकारिक तौर पर 2025 के आखिर में परिषद में शामिल हुई थी। उन्होंने 25 अप्रैल को यहां वार्षिक आम बैठक में पहली बार हिस्सा लिया और इस तरह से उनके कार्यकाल की शुरुआत हुई।
सिंधू ने इस अवसर पर कहा, विश्व बैडमिंटन महासंघ के यह जिम्मेदारी निभाना और दुनिया भर के खिलाड़ियों का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए वास्तव में सम्मान और सौभाग्य की बात है। बैडमिंटन ने मुझे बहुत कुछ दिया है और मुझे खुशी है कि मुझे इस क्षमता से भी खेल की सेवा करने का मौका मिल रहा है।
विश्व बैडमिंटन महासंघ की परिषद विश्व स्तर पर बैडमिंटन को रणनीतिक दिशा प्रदान करने और उसके संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X