{"_id":"69ef52dc8983376ca604b7c7","slug":"indian-weightlifter-mirabai-chanu-is-set-to-miss-the-rescheduled-asian-championships-due-to-shoulder-injury-2026-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asian Championship: एशियाई चैंपियनशिप से बाहर हो सकती हैं भारोत्तोलक मीराबाई चानू, जानें क्या है कारण?","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
Asian Championship: एशियाई चैंपियनशिप से बाहर हो सकती हैं भारोत्तोलक मीराबाई चानू, जानें क्या है कारण?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Mon, 27 Apr 2026 05:43 PM IST
विज्ञापन
सार
भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू अगले महीने होने वाली एशियाई चैंपियनशिप से बाहर रह सकती हैं। इस साल राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल भी होने हैं। मीराबाई की नजरें इन दोनों टूर्नामेंट में बेहतर प्रदर्शन करने की होगी, लेकिन चोट के कारण वह एशियाई चैंपियनशिप से बाहर हो सकती हैं।
मीराबाई चानू
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
भारत की स्टार भारोत्तोलक मीराबाई चानू अगले महीने गांधीनगर में होने वाली एशियाई चैंपियनशिप में कंधे की चोट के कारण हिस्सा नहीं ले पाएंगी। टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता और पूर्व विश्व चैंपियन मीराबाई को फरवरी में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान यह चोट लगी थी। भारतीय टीम में मीराबाई की जगह कोमल कोहर को शामिल किए जाने की संभावना है।
Trending Videos
राष्ट्रीय चैंपियनशिप में जीता था स्वर्ण
एक सूत्र ने कहा, 'राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान मीराबाई के कंधे में हल्की चोट लग गई थी। यह साल बहुत अहम है क्योंकि राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल होने वाले हैं और वह कोई भी जोखिम नहीं ले सकतीं।' मोदीनगर में हुई राष्ट्रीय चैंपियनशिप में 31 साल की मीराबाई ने कुल 205 किग्रा (89 किग्रा और 116 किग्रा) भार उठाकर 48 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था।

इस साल होना है राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल
मीराबाई 23 जुलाई से दो अगस्त तक होने वाले राष्ट्रमंडल खेल 2026 में 48 किग्रा वर्ग में हिस्सा लेंगी जिसके बाद अक्तूबर में होने वाले एशियाई खेल 2026 के लिए वह अपना वजन बढ़ाकर 53 किग्रा वर्ग में आ जाएंगी। एशियाई खेल ही एकमात्र ऐसा बड़ा टूर्नामेंट है जिसमें मणिपुर की इस भारोत्तोलक ने अभी तक कोई पदक नहीं जीता है। साथ ही यह 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक के लिए पहला क्वालिफाइंग टूर्नामेंट भी होगा।
एशियाई चैंपियनशिप मूल रूप से एक से 10 अप्रैल तक होनी थी, लेकिन पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण इसे एक महीने से अधिक समय के लिए टाल दिया गया था। यह संघर्ष अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान पर किए गए हमलों से शुरू हुआ था। यह पहली बार होगा जब भारत सीनियर महाद्वीपीय प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा।

कमेंट
कमेंट X