सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   SAFF Women's Championship: Hosts India grouped with Bangladesh and Maldives

SAFF Women's Championship: भारत सैफ महिला चैंपियनशिप के ग्रुप बी में; बांग्लादेश और मालदीव अन्य टीमें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Wed, 22 Apr 2026 03:51 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत सैफ महिला चैंपियनशिप का रिकॉर्ड पांच बार का चैंपियन है। उसने 2010, 2012, 2014, 2016 और 2019 में खिताब जीते।

SAFF Women's Championship: Hosts India grouped with Bangladesh and Maldives
भारतीय महिला फुटबॉल टीम - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय महिला फुटबॉल टीम को 25 मई से छह जून तक गोवा के मडगाव में होने वाली सैफ महिला चैंपियनशिप में बांग्लादेश और मालदीव के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। नेपाल, श्रीलंका और भूटान ग्रुप ए में हैं।
Trending Videos


ढाका में बुधवार को सैफ सचिवालय में ड्रॉ डाले गए, जिसके अनुसार प्रत्येक ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। पाकिस्तान ने अपनी टीम नहीं भेजने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत दूसरी बार सैफ महिला चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। इससे पहले उसने 2016 में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में इसकी मेजबानी की थी। भारत ने तब अपना चौथा खिताब जीता था।

गोवा दूसरी बार सैफ चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। इससे पहले 1999 की पुरुष चैंपियनशिप भी जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ही आयोजित की गई थी, जहां भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता था।

भारत सैफ महिला चैंपियनशिप का रिकॉर्ड पांच बार का चैंपियन है। उसने 2010, 2012, 2014, 2016 और 2019 में खिताब जीते। बांग्लादेश पिछले दो बार का चैंपियन है। उसने 2022 और 2024 में खिताब जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed