सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Lionel Messi and Argentina Foootball Association is being sued by a Miami-based event promoter know details

Lionel Messi: लियोनल मेसी कानूनी विवाद में फंसे, दिग्गज फुटबॉलर ने पूरी नहीं की ये शर्त; जानें पूरा मामला

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्यूनस आयर्स Published by: Sovit Chaturvedi Updated Thu, 16 Apr 2026 03:36 PM IST
विज्ञापन
सार

अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनल मेसी मुश्किल में घिरते नजर आ रहे हैं। मियामी की इवेंट कंपनी वीआईडी म्यूजिक ग्रुप ने मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल संघ के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला...

Lionel Messi and Argentina Foootball Association is being sued by a Miami-based event promoter know details
लियोनल मेसी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनल मेसी कानूनी विवाद में फंस गए हैं। मियामी की इवेंट कंपनी वीआईडी म्यूजिक ग्रुप ने मेसी और अर्जेंटीना फुटबॉल संघ के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। मामला पिछले साल अक्तूबर में मियामी के हॉर्ड रॉक स्टेडियम में खेले गए अर्जेंटीना बनाम वेनेजुएला दोस्ताना मैच से जुड़ा है। कंपनी का आरोप है कि मेसी ने इस मैच में खेलने के लिए किए गए लगभग सात मिलियन डॉलर के अनुबंध का उल्लंघन किया। समझौते के तहत उन्हें कम से कम 30 मिनट मैदान पर उतरना था, जब तक कि वे चोटिल न हों। हालांकि, मेसी ने मैच में हिस्सा नहीं लिया और स्टेडियम के एक लग्जरी सुइट से मुकाबला देखा। 
Trending Videos

भारी आर्थिक नुकसान का दावा 
कंपनी का दावा है कि उनकी अनुपस्थिति से टिकट बिक्री, स्पॉन्सरशिप और ब्रॉडकास्ट रेवेन्यू पर बड़ा असर पड़ा जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ। वीआईडी म्यूजिक ग्रुप के वकील राल्फ पैटिनो के अनुसार, मेसी की भागीदारी इस डील की एक अहम शर्त थी और यह सीधे तौर पर मैच की व्यावसायिक सफलता से जुड़ी हुई थी। कंपनी ने अर्जेंटीना फुटबॉल संघ के साथ वेनेजुएला और प्यूर्टो रिको के खिलाफ दो मैत्री मैचों के प्रमोशन का करार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेजर लीग सॉकर में खेलने उतरे थे मेसी
दिलचस्प बात यह है कि वेनेजुएला के खिलाफ मैच में नहीं खेलने के बावजूद मेसी अगले ही दिन मेजर लीग सॉकर में अपनी टीम इंटर मियामी सीएफ के लिए उतरे और अटलांटा के खिलाफ 4-0 की जीत में दो गोल दागे और प्यूर्टो रिको के खिलाफ खेले गए दूसरे दोस्ताना मैच में हिस्सा लिया। प्यूर्टो रिको मैच को पहले शिकागो में आयोजित किया जाना था, लेकिन टिकटों की कम बिक्री के चलते इसे मियामी शिफ्ट करना पड़ा। बाद में टिकट की कीमत घटाकर 25 डॉलर तक करनी पड़ी। एएफए ने इसके लिए इमिग्रेशन से जुड़ी समस्याओं को जिम्मेदार ठहराया।

अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को पिछली बार विश्व चैंपियन बनाने वाले मेसी फीफा विश्व कप 2026 के लिए तैयार हैं। उनकी उम्र को देखते हुए उनका यह आखिरी विश्व कप हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed