Brock Lesnar-Sable Love Story: लेसनर ने 10 साल बड़ी दो शादी कर चुकी महिला को दिया था दिल! फिल्मी है लव स्टोरी
ब्रॉक लेसनर और सेबल की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। मुलाकात, विवाद, ब्रेकअप, फिर वापसी और आखिरकार शादी, इन सबके बाद आज दोनों एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं। यह कहानी बताती है कि सच्चा प्यार हर मुश्किल को पार कर सकता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेसनर का मुकाबला ओबा फेमी से था। यह मैच एकतरफा रहा, फेमी ने पूरी तरह दबदबा बनाया और लेसनर को आसानी से हराया। लेकिन असली कहानी मैच के बाद शुरू हुई। जैसे ही घंटी बजी, लेसनर ने बिना कुछ कहे अपने ग्लव्स और बूट्स रिंग में छोड़ दिए, एक ऐसा संकेत जिसे रेसलिंग की दुनिया में रिटायरमेंट का प्रतीक माना जाता है।
Brock Lesnar gets emotional and takes off his gloves and boots, leaving them in the middle of the ring as 50,000 people chant “Thank You Brock.”
— EliteRockerz 𝕏 (@EliteClubS0B) April 19, 2026
Brock Lesnar has retired!?!?
I AM SHOCKED. WOW.#WrestleMania
pic.twitter.com/0LdLnLva0V
रिंग में यह दृश्य देखते ही पूरा एरीना गूंज उठा 'थैंक यू ब्रॉक', 'थैंक यू लेसनर' लेसनर ने चारों तरफ देखा, तालियों को महसूस किया और जैसे अपने सफर को आखिरी बार जी लिया। यह सिर्फ एक मैच का अंत नहीं था, बल्कि एक युग के खत्म होने का एहसास था। उनके लंबे समय के साथी और मैनेजर पॉल हेमन रिंग में आए। दोनों के बीच एक भावुक पल देखने को मिला। लेसनर ने हेमन को गले लगाया और फिर रोते दिखाई दिए। हेमन भी अपने सबसे खास दोस्त को विदा होते देखकर भावुक हो गए। यह एक ऐसा रिश्ता रहा, जिसमें अनगिनत यादें समाई हुई थीं। यह शायद आखिरी बार था जब 'बीस्ट' और उनका 'वाइसमैन' साथ रिंग से बाहर जा रहे थे।
हालांकि, डब्ल्यूडब्ल्यू की ओर से आधिकारिक तौर पर रिटायरमेंट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह से लेसनर ने अपने रेसलिंग गियर को रिंग में छोड़ा, उसने साफ इशारा दे दिया कि उनका सुनहरा दौर अब खत्म हो चुका है। यह एक 'पासिंग द टॉर्च' मोमेंट भी था, जहां लेसनर ने नई पीढ़ी के स्टार ओबा फेमी को मंच सौंप दिया। ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज कर्ट एंगल ने भी लेसनर को भावुक अंदाज में विदाई दी। उन्होंने लिखा, 'तुमसे प्यार है मेरे भाई। तुम्हारे जैसा सिर्फ एक ही होगा। रिटायरमेंट का आनंद लो, ब्रॉक।'
रेसलिंग में कई बार शब्दों से ज्यादा इशारे बोलते हैं और लेसनर ने वही किया। ओबा फेमी से हार के बाद रिंग के बीच गियर छोड़ना इस बात का संकेत था कि आधुनिक रेसलिंग इतिहास का सबसे दबदबे वाला दौर अब खत्म हो चुका है। जहां रिंग में लेसनर ने इतिहास रचा, वहीं बाहर उनकी और सेबल की लव स्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं रही। विवादों से शुरू हुआ रिश्ता आज 20 साल की शादी में बदल चुका है। अब जब रेसलिंग करियर खत्म होता नजर आ रहा है, तो शायद लेसनर अपने परिवार और निजी जिंदगी पर ज्यादा ध्यान देंगे।

कमेंट
कमेंट X