सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Brock Lesnar-Sable Love Story: लेसनर ने 10 साल बड़ी दो शादी कर चुकी महिला को दिया था दिल! फिल्मी है लव स्टोरी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लास वेगस Published by: Swapnil Shashank Updated Mon, 20 Apr 2026 01:23 PM IST
सार

ब्रॉक लेसनर और सेबल की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। मुलाकात, विवाद, ब्रेकअप, फिर वापसी और आखिरकार शादी, इन सबके बाद आज दोनों एक खुशहाल जीवन जी रहे हैं। यह कहानी बताती है कि सच्चा प्यार हर मुश्किल को पार कर सकता है।

विज्ञापन
Brock Lesnar and Sable Love Story: From WWE Controversy to Marriage and Private Life
ब्रॉक लेसनर और सेबल - फोटो : WWE
वर्ल्ड रेसलिंग इंटरटेनमेंट यानी WWE की दुनिया में ब्रॉक लेसनर सिर्फ एक रेसलर नहीं, बल्कि एक दौर का नाम रहे हैं। एक ऐसा 'बीस्ट' जिसने रिंग में हर दिग्गज को धूल चटाई, लेकिन दिल हार बैठे सेबल पर। यह वही कहानी है जहां एक 10 साल बड़ी, शादीशुदा महिला से लेसनर को प्यार हुआ, विवाद हुए, रिश्ते टूटे और फिर उसी प्यार ने एक परिवार का रूप लिया। आज लेसनर 48 साल के हैं और सेबल 58 की और अब जब रिंग में उनके बूट छूट गए हैं, तो लगता है जैसे एक युग का अंत हो गया।


यह सिर्फ एक रेसलर की विदाई नहीं, बल्कि उस इंसान की कहानी है जिसने रिंग के अंदर और बाहर दोनों जगह इतिहास लिखा। रेसलमेनिया-42 का नाइट-2 रोमांच, टाइटल बदलाव और बड़े मुकाबलों से भरा रहा, लेकिन जब लास वेगास की रोशनी धीमी हुई, तो एक तस्वीर सबके दिलों में रह गई- रिंग के बीच पड़े बूट्स, खामोशी और 'थैंक यू ब्रॉक लेसनर' के गूंजते नारे।
 
Trending Videos
Brock Lesnar and Sable Love Story: From WWE Controversy to Marriage and Private Life
ब्रॉक लेसनर हुए भावुक - फोटो : WWE
ओबा फेमी से हार, लेकिन कहानी कुछ और थी
लेसनर का मुकाबला ओबा फेमी से था। यह मैच एकतरफा रहा, फेमी ने पूरी तरह दबदबा बनाया और लेसनर को आसानी से हराया। लेकिन असली कहानी मैच के बाद शुरू हुई। जैसे ही घंटी बजी, लेसनर ने बिना कुछ कहे अपने ग्लव्स और बूट्स रिंग में छोड़ दिए, एक ऐसा संकेत जिसे रेसलिंग की दुनिया में रिटायरमेंट का प्रतीक माना जाता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Brock Lesnar and Sable Love Story: From WWE Controversy to Marriage and Private Life
ब्रॉक लेसनर - फोटो : WWE
थैंक यू ब्रॉक: भावुक हुआ पूरा एरीना
रिंग में यह दृश्य देखते ही पूरा एरीना गूंज उठा 'थैंक यू ब्रॉक', 'थैंक यू लेसनर' लेसनर ने चारों तरफ देखा, तालियों को महसूस किया और जैसे अपने सफर को आखिरी बार जी लिया। यह सिर्फ एक मैच का अंत नहीं था, बल्कि एक युग के खत्म होने का एहसास था। उनके लंबे समय के साथी और मैनेजर पॉल हेमन रिंग में आए। दोनों के बीच एक भावुक पल देखने को मिला। लेसनर ने हेमन को गले लगाया और फिर रोते दिखाई दिए। हेमन भी अपने सबसे खास दोस्त को विदा होते देखकर भावुक हो गए। यह एक ऐसा रिश्ता रहा, जिसमें अनगिनत यादें समाई हुई थीं। यह शायद आखिरी बार था जब 'बीस्ट' और उनका 'वाइसमैन' साथ रिंग से बाहर जा रहे थे।
Brock Lesnar and Sable Love Story: From WWE Controversy to Marriage and Private Life
ब्रॉक लेसनर और कर्ट एंगल - फोटो : Kurt Angle Twitter
कर्ट एंगल ने भी दी विदाई
हालांकि,  डब्ल्यूडब्ल्यू की ओर से आधिकारिक तौर पर रिटायरमेंट की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन जिस तरह से लेसनर ने अपने रेसलिंग गियर को रिंग में छोड़ा, उसने साफ इशारा दे दिया कि उनका सुनहरा दौर अब खत्म हो चुका है। यह एक 'पासिंग द टॉर्च' मोमेंट भी था, जहां लेसनर ने नई पीढ़ी के स्टार ओबा फेमी को मंच सौंप दिया। ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और डब्ल्यूडब्ल्यूई के दिग्गज कर्ट एंगल ने भी लेसनर को भावुक अंदाज में विदाई दी। उन्होंने लिखा, 'तुमसे प्यार है मेरे भाई। तुम्हारे जैसा सिर्फ एक ही होगा। रिटायरमेंट का आनंद लो, ब्रॉक।'

विज्ञापन
Brock Lesnar and Sable Love Story: From WWE Controversy to Marriage and Private Life
सेबल और ब्रॉक लेसनर - फोटो : WWE
रिंग के बाहर की कहानी भी खास
रेसलिंग में कई बार शब्दों से ज्यादा इशारे बोलते हैं और लेसनर ने वही किया। ओबा फेमी से हार के बाद रिंग के बीच गियर छोड़ना इस बात का संकेत था कि आधुनिक रेसलिंग इतिहास का सबसे दबदबे वाला दौर अब खत्म हो चुका है। जहां रिंग में लेसनर ने इतिहास रचा, वहीं बाहर उनकी और सेबल की लव स्टोरी भी किसी फिल्म से कम नहीं रही। विवादों से शुरू हुआ रिश्ता आज 20 साल की शादी में बदल चुका है। अब जब रेसलिंग करियर खत्म होता नजर आ रहा है, तो शायद लेसनर अपने परिवार और निजी जिंदगी पर ज्यादा ध्यान देंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed