सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Sports ›   Why Question To Manu Bhaker On Vaibhav Suryavanshi Triggered Social Media Debate

Manu Bhaker-Vaibhav Suryavanshi: मनु भाकर से वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल, सोशल मीडिया पर क्यों मचा बवाल? जानें

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 28 Apr 2026 08:41 AM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली में एनआरएआई के 75वें स्थापना समारोह के दौरान ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर से युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी पर सवाल पूछा गया। मनु ने सकारात्मक जवाब दिया, लेकिन सोशल मीडिया पर इस सवाल को लेकर बहस छिड़ गई। कई लोगों ने कहा कि एक ओलंपिक स्टार से क्रिकेटर पर सवाल पूछना दूसरे खेलों की अनदेखी दिखाता है। वहीं वैभव सूर्यवंशी अपने शानदार प्रदर्शन के कारण लगातार सुर्खियों में हैं।

Why Question To Manu Bhaker On Vaibhav Suryavanshi Triggered Social Media Debate
वैभव और मनु - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर से युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी पर पूछा गया एक सवाल सोशल मीडिया पर बड़ी बहस का कारण बन गया। दिल्ली में नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के 75वें स्थापना समारोह के दौरान पत्रकारों ने मनु से 15 वर्षीय क्रिकेट प्रतिभा वैभव सूर्यवंशी को लेकर राय मांगी।
Trending Videos


मनु भाकर ने बेहद संतुलित और प्रेरणादायक जवाब दिया। उन्होंने कहा, 'अगर मार्गदर्शन अच्छा हो, उसके आसपास सही लोग हों और उसे सही दिशा मिले, तो उम्र सिर्फ एक संख्या है। प्रतिभा की कोई उम्र नहीं होती। बड़ी उपलब्धियां 60 साल में भी मिलती हैं और छह साल में भी। अगर उसे सही मेंटरशिप मिली, तो वह अगला बड़ा स्टार बन सकता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर क्यों भड़के लोग?
 
  • हालांकि मनु के जवाब की तारीफ हुई, लेकिन कई लोगों ने सवाल पूछने के तरीके पर नाराजगी जताई।
  • सोशल मीडिया यूजर्स का कहना था कि एक ओलंपिक पदक विजेता खिलाड़ी से किसी क्रिकेटर पर सवाल पूछना दूसरे खेलों के प्रति असंतुलित सोच को दिखाता है।
  • पूर्व क्रिकेट प्रशासक जॉय भट्टाचार्य ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा, 'वह ओलंपिक पदक विजेता हैं। उनसे वैभव सूर्यवंशी के बारे में पूछना उनके खेल और उनकी उपलब्धियों के साथ न्याय नहीं है। क्रिकेट पहले से ही देश का सबसे लोकप्रिय खेल है। अगली बार वैभव सूर्यवंशी से मनु भाकर के बारे में पूछिए, तब चेहरे देखिए।'
 

मनु भाकर क्यों हैं खास?
 
  • मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक 2024 में इतिहास रचा था। उन्होंने दो कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन किया।
  • वह एक ही ओलंपिक में दो पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला निशानेबाज बनीं।
  • ऐसे में फैंस का मानना है कि बातचीत का केंद्र मनु की उपलब्धियां होनी चाहिए थीं।

वैभव सूर्यवंशी भी बने हुए हैं चर्चा का विषय
 
  • दूसरी ओर वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट जगत में तेजी से उभरते सितारे हैं।
  • आईपीएल 2026 में उन्होंने आठ पारियों में 357 रन बनाए हैं। उनका औसत 44.62 और स्ट्राइक रेट 234 से ज्यादा है। उन्होंने इस सीजन एक शतक और दो अर्धशतक लगाए हैं।
  • अंडर-19 विश्व कप में भी वैभव ने 439 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने टूर्नामेंट में रिकॉर्ड 30 छक्के लगाए और इतिहास रच दिया।






बड़ा सवाल: क्या क्रिकेट बाकी खेलों पर भारी?
यह विवाद फिर वही सवाल सामने लाता है कि क्या भारत में क्रिकेट बाकी खेलों से ज्यादा ध्यान खींच लेता है? मनु भाकर जैसी विश्वस्तरीय खिलाड़ी से क्रिकेट पर सवाल पूछे जाने पर कई लोग इसे खेल संस्कृति में असंतुलन मान रहे हैं। मनु भाकर ने बेहद परिपक्व जवाब देकर अपनी सोच और व्यक्तित्व का परिचय दिया, लेकिन इस घटना ने भारतीय खेल जगत में क्रिकेट बनाम अन्य खेलों की बहस को फिर हवा दे दी है। भारत में अब हर खेल को समान सम्मान देने की मांग और तेज हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed