{"_id":"69f04afc9c2b416cb403daca","slug":"did-taylor-swift-and-travis-kelce-break-up-what-s-real-and-what-s-just-rumor-2026-04-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ट्रैविस केल्स और टेलर स्विफ्ट के रिश्ते पर अफवाहों का तूफान: क्या हो गया इस क्यूट कपल का ब्रेकअप? जानिए सच्चाई","category":{"title":"Sports","title_hn":"खेल","slug":"sports"}}
ट्रैविस केल्स और टेलर स्विफ्ट के रिश्ते पर अफवाहों का तूफान: क्या हो गया इस क्यूट कपल का ब्रेकअप? जानिए सच्चाई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Swapnil Shashank
Updated Tue, 28 Apr 2026 11:21 AM IST
सार
सोशल मीडिया पर इस हफ्ते टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स के ब्रेकअप की अफवाह तेजी से फैल गई। दावा किया गया कि दोनों ने चुपचाप रिश्ता खत्म कर लिया है, लेकिन इस खबर का कोई विश्वसनीय आधार नहीं है। जांच में सामने आया कि यह अफवाह एक पैरोडी अकाउंट की पोस्ट से शुरू हुई थी। फिलहाल दोनों के अलग होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
ट्रैविस केल्स और टेलर स्विफ्ट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पॉप स्टार टेलर स्विफ्ट और उनके मंगेतर एनएफएल स्टार (अमेरिकन फुटबॉल लीग) ट्रैविस केल्स पिछले कुछ वर्षों से दुनिया की सबसे चर्चित सेलिब्रिटी जोड़ियों में गिने जाते हैं। ऐसे में जब सोशल मीडिया पर अचानक दोनों के ब्रेकअप की खबर वायरल हुई, तो फैंस के बीच हलचल मच गई। लेकिन सच्चाई यह है कि इस खबर की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और फिलहाल दोनों के रिश्ते में दरार की कोई विश्वसनीय जानकारी सामने नहीं आई है।
Trending Videos
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स
- फोटो : ANI
अफवाह कैसे शुरू हुई?
यह पूरी चर्चा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट से शुरू हुई। उस पोस्ट में दावा किया गया, 'टेलर स्विफ्ट ने ट्रैविस केल्स के साथ अपना रिश्ता खत्म कर लिया है।' पोस्ट की भाषा बिल्कुल ब्रेकिंग न्यूज जैसी थी, जिससे लोगों ने इसे सच मान लिया। कुछ ही घंटों में यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गई और लाखों लोगों तक पहुंच गई। हालांकि बाद में पता चला कि यह पोस्ट जिस अकाउंट से की गई थी, वह खुद को पैरोडी अकाउंट बताता है। यानी यह मजाकिया या काल्पनिक कंटेंट शेयर करने वाला अकाउंट था।

Taylor Swift has ended her relationship with Travis Kelce. pic.twitter.com/KII7t7XalL
— Hoops Crave (@HoopsCrave) April 27, 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स
- फोटो : ANI
क्या सच में ब्रेकअप हुआ है?
नहीं। अभी तक न टेलर स्विफ्ट, न ट्रैविस केल्स और न ही उनके प्रतिनिधियों की ओर से किसी ब्रेकअप की पुष्टि की गई है। किसी विश्वसनीय मीडिया संस्थान ने भी ऐसी कोई रिपोर्ट प्रकाशित नहीं की है। यानी फिलहाल ब्रेकअप की खबर सिर्फ अफवाह है।

Taylor Swift and Travis Kelce may have quietly called it quits after weeks of subtle tension behind the scenes.
— 𝔻ℝ𝔼𝕐𝕐🎀 (@itz_Dreyy) April 27, 2026
Sources claim their hectic schedules and growing pressure from the spotlight started creating cracks in the relationship, with one insider hinting that things “haven’t… pic.twitter.com/skNksToYAj
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स
- फोटो : ANI
क्यों इतनी चर्चा में रहता है यह रिश्ता?
टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स का रिश्ता शुरू से ही लोगों की दिलचस्पी का केंद्र रहा है। शुरुआत तब हुई जब ट्रैविस ने अपने पॉडकास्ट में मजाकिया अंदाज में कहा था कि वह टेलर से मिलना चाहते थे, लेकिन मौका नहीं मिला। इसके बाद टेलर को पहली बार केन्सस सिटी चीफ्स के मैच में देखा गया, जिससे दोनों के रिश्ते की चर्चाएं सच साबित हुईं। तब से दोनों कई बार सार्वजनिक तौर पर एक-दूसरे को सपोर्ट करते नजर आए हैं।

एक-दूसरे को ऐसे करते हैं सपोर्ट
ट्रैविस केल्स ऑफसीजन में टेलर स्विफ्ट के वर्ल्ड टूर के कई शो में पहुंचे। वहीं टेलर भी एनएफएल मैचों और सुपर बाउल के दौरान स्टेडियम में ट्रैविस को चीयर करती दिखीं। इसी वजह से फैंस दोनों को पावर कपल मानते हैं।

कमेंट
कमेंट X