{"_id":"69efa364d97b95177b02a001","slug":"ipl-2026-dc-vs-rcb-axar-patel-speaks-on-loosing-match-against-royal-challengers-bengaluru-2026-04-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"DC vs RCB: 'मुझे समझ नहीं आया ये हुआ क्या', दिल्ली की शर्मनाक हार के बाद कप्तान अक्षर ने किस पर फोड़ा ठींकरा?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
DC vs RCB: 'मुझे समझ नहीं आया ये हुआ क्या', दिल्ली की शर्मनाक हार के बाद कप्तान अक्षर ने किस पर फोड़ा ठींकरा?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Mayank Tripathi
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:27 PM IST
सार
दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने आरसीबी के खिलाफ करारी हार के बाद कहा कि टीम को अगर-मगर छोड़कर आगे बढ़ना होगा और पिछले मैचों की सकारात्मक चीजों से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने माना कि टॉप ऑर्डर के जल्दी आउट होने और मौके गंवाने से मैच हाथ से निकल गया, लेकिन अब फोकस वापसी पर है।
विज्ञापन
1 of 6
आरसीबी ने दिल्ली को हराया
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दिल्ली कैपिटल्स की करारी हार के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने साफ कहा कि टीम को अब अगर-मगर से आगे बढ़कर सकारात्मक सोच के साथ वापसी करनी होगी। सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ दिल्ली की एकतरफा हार ने उनके अभियान को झटका जरूर दिया है, लेकिन अक्षर ने इसे सीख के तौर पर लेने की बात कही।
Trending Videos
2 of 6
आरसीबी ने दिल्ली को हराया
- फोटो : ANI
'मुझे समझ नहीं आया क्या हुआ'
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पूरी टीम सिर्फ 75 रन पर सिमट गई और आरसीबी ने महज 6.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के बाद अक्षर ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे भी समझ नहीं आया कि क्या हुआ। क्रिकेट ऐसा खेल है जहां आपको हर समय सतर्क रहना पड़ता है। आज का दिन खराब रहा, लेकिन हमें पिछले 5-6 मैचों की सकारात्मक चीजों को याद रखना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
आरसीबी ने दिल्ली को हराया
- फोटो : IANS
उन्होंने यह भी माना कि टीम ने मौके गंवाए, जिनका खामियाजा भुगतना पड़ा। अक्षर ने आगे कहा, 'अगर हमने कैच पकड़े होते या पिछले मैच में सही समय पर सिंगल लिया होता, तो शायद मोमेंटम हमारे साथ होता। लेकिन क्रिकेट में अगर की कोई जगह नहीं होती।'
4 of 6
आरसीबी ने दिल्ली को हराया
- फोटो : IANS
शीर्ष क्रम पर फोड़ा ठींकरा
आरसीबी के गेंदबाजों की तारीफ करते हुए उन्होंने माना कि विपक्ष ने विश्वस्तरीय प्रदर्शन किया। अक्षर ने कहा, 'वे वर्ल्ड क्लास बॉलर्स हैं, हर पिच पर स्विंग निकाल लेते हैं। अगर हमारे टॉप ऑर्डर ने उन्हें थोड़ा संभलकर खेला होता, तो नतीजा अलग हो सकता था।'
विज्ञापन
5 of 6
आरसीबी ने दिल्ली को हराया
- फोटो : IANS
मैच में क्या हुआ?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स को महज 39 गेंदों में नौ विकेट से हरा दिया। सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले में दिल्ली की टीम 16.3 ओवरों में सिर्फ 75 रन ही बना सकी। जवाब में आरसीबी ने 6.3 ओवर में एक विकेट खोकर 77 रन बनाए और मुकाबला जीत लिया। इस दौरान विराट कोहली ने आईपीएल में नौ हजार रन भी पूरे कर लिए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X