सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

DC vs RCB: 'मुझे समझ नहीं आया ये हुआ क्या', दिल्ली की शर्मनाक हार के बाद कप्तान अक्षर ने किस पर फोड़ा ठींकरा?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 27 Apr 2026 11:27 PM IST
सार

दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने आरसीबी के खिलाफ करारी हार के बाद कहा कि टीम को अगर-मगर छोड़कर आगे बढ़ना होगा और पिछले मैचों की सकारात्मक चीजों से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने माना कि टॉप ऑर्डर के जल्दी आउट होने और मौके गंवाने से मैच हाथ से निकल गया, लेकिन अब फोकस वापसी पर है।

विज्ञापन
IPL 2026 DC vs RCB: Axar Patel speaks on loosing match against Royal Challengers Bengaluru
आरसीबी ने दिल्ली को हराया - फोटो : ANI
दिल्ली कैपिटल्स की करारी हार के बाद कप्तान अक्षर पटेल ने साफ कहा कि टीम को अब अगर-मगर से आगे बढ़कर सकारात्मक सोच के साथ वापसी करनी होगी। सोमवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ दिल्ली की एकतरफा हार ने उनके अभियान को झटका जरूर दिया है, लेकिन अक्षर ने इसे सीख के तौर पर लेने की बात कही।
Trending Videos
IPL 2026 DC vs RCB: Axar Patel speaks on loosing match against Royal Challengers Bengaluru
आरसीबी ने दिल्ली को हराया - फोटो : ANI
'मुझे समझ नहीं आया क्या हुआ'
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पूरी टीम सिर्फ 75 रन पर सिमट गई और आरसीबी ने महज 6.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच के बाद अक्षर ने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे भी समझ नहीं आया कि क्या हुआ। क्रिकेट ऐसा खेल है जहां आपको हर समय सतर्क रहना पड़ता है। आज का दिन खराब रहा, लेकिन हमें पिछले 5-6 मैचों की सकारात्मक चीजों को याद रखना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2026 DC vs RCB: Axar Patel speaks on loosing match against Royal Challengers Bengaluru
आरसीबी ने दिल्ली को हराया - फोटो : IANS
उन्होंने यह भी माना कि टीम ने मौके गंवाए, जिनका खामियाजा भुगतना पड़ा। अक्षर ने आगे कहा, 'अगर हमने कैच पकड़े होते या पिछले मैच में सही समय पर सिंगल लिया होता, तो शायद मोमेंटम हमारे साथ होता। लेकिन क्रिकेट में अगर की कोई जगह नहीं होती।'
IPL 2026 DC vs RCB: Axar Patel speaks on loosing match against Royal Challengers Bengaluru
आरसीबी ने दिल्ली को हराया - फोटो : IANS
शीर्ष क्रम पर फोड़ा ठींकरा
आरसीबी के गेंदबाजों की तारीफ करते हुए उन्होंने माना कि विपक्ष ने विश्वस्तरीय प्रदर्शन किया। अक्षर ने कहा, 'वे वर्ल्ड क्लास बॉलर्स हैं, हर पिच पर स्विंग निकाल लेते हैं। अगर हमारे टॉप ऑर्डर ने उन्हें थोड़ा संभलकर खेला होता, तो नतीजा अलग हो सकता था।'
विज्ञापन
IPL 2026 DC vs RCB: Axar Patel speaks on loosing match against Royal Challengers Bengaluru
आरसीबी ने दिल्ली को हराया - फोटो : IANS
मैच में क्या हुआ?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने दिल्ली कैपिटल्स को महज 39 गेंदों में नौ विकेट से हरा दिया। सोमवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल मुकाबले में दिल्ली की टीम 16.3 ओवरों में सिर्फ 75 रन ही बना सकी। जवाब में आरसीबी ने 6.3 ओवर में एक विकेट खोकर 77 रन बनाए और मुकाबला जीत लिया। इस दौरान विराट कोहली ने आईपीएल में नौ हजार रन भी पूरे कर लिए। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed