सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Cricket ›   Little Boy Breaks Down In Tears After Failing To Meet Virat Kohli IPL 2026 RCB

Video: कोहली से नहीं मिल पाने पर इस नन्हे फैन का हुआ बुरा हाल, फूट-फूटकर रोया; फिर गुस्से में फेंक दिया बल्ला

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Swapnil Shashank Updated Tue, 28 Apr 2026 02:25 PM IST
विज्ञापन
सार

आईपीएल सीजन के दौरान विराट कोहली से मिलने और ऑटोग्राफ लेने की कोशिश कर रहे एक छोटे बच्चे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। सुरक्षा कर्मियों ने बच्चे को रोक दिया, जिसके बाद वह जोर-जोर से रोने लगा और गुस्से में अपना क्रिकेट बैट जमीन पर पटक दिया। इस घटना पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

Little Boy Breaks Down In Tears After Failing To Meet Virat Kohli IPL 2026 RCB
नन्हा फैन कोहली से नहीं मिल पाया - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय क्रिकेट स्टार विराट कोहली से मिलने की चाहत एक छोटे बच्चे के लिए भावुक पल में बदल गई। आईपीएल 2026 के दौरान टीम होटल में यह बच्चा विराट कोहली से ऑटोग्राफ लेने पहुंचा था, लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उसे मिलने नहीं दिया। इसके बाद बच्चा फूट-फूटकर रोने लगा और गुस्से में अपना क्रिकेट बैट जमीन पर पटक दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
Trending Videos

होटल रिसेप्शन पर इंतजार कर रहा था बच्चा
सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट्स के मुताबिक, बच्चा होटल रिसेप्शन पर काफी देर से इंतजार कर रहा था। उसके हाथ में क्रिकेट बैट था, जिस पर वह विराट कोहली का ऑटोग्राफ लेना चाहता था। जैसे ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली वहां पहुंचे, बच्चा उनके पीछे भागा और करीब जाने की कोशिश की। लेकिन सुरक्षा कर्मियों ने उसे रोक दिया। वीडियो में पीछे मौजूद कुछ लोग यह कहते भी सुनाई दिए कि बच्चे को जाने दिया जाए, लेकिन उसे अनुमति नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रो पड़ा बच्चा, बैट जमीन पर पटका
विराट से न मिल पाने के बाद बच्चा खुद को संभाल नहीं सका। वह जोर-जोर से रोने लगा और गुस्से में अपना बैट जमीन पर दे मारा। यह दृश्य देखकर कई लोग भावुक हो गए। वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर कैप्शन लिखा गया, 'यूनिवर्स ने सच में कहा, आज नहीं।'

सोशल मीडिया पर बंटी राय
इस घटना पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। एक यूजर ने लिखा, 'शायद विराट उस समय सही मूड में नहीं थे, लेकिन बच्चे के साथ ऐसा व्यवहार ठीक नहीं है।' दूसरे यूजर ने कहा, 'एक स्टार के लिए यह छोटा पल हो सकता है, लेकिन बच्चे के लिए जिंदगी भर की याद बन सकता था।' हालांकि कुछ लोगों ने खिलाड़ियों के निजी समय का भी समर्थन किया। एक यूजर ने लिखा, 'हर बार खिलाड़ी ऑटोग्राफ नहीं दे सकते। उनका भी निजी जीवन और स्पेस होता है। विराट को हमने कई बार फैंस से मिलते देखा है।'

विराट कोहली की फैन-फ्रेंडली छवि
विराट कोहली लंबे समय से फैंस के साथ जुड़ने के लिए जाने जाते हैं। वह कई बार टीम बस में चढ़ते समय, अभ्यास सत्रों के दौरान और स्टेडियम में ऑटोग्राफ देते और सेल्फी लेते नजर आए हैं। हालांकि कई मौकों पर उन्होंने निजी स्पेस और स्वतंत्रता की जरूरत पर भी बात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed