सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   SLC President Shammi Silva set to quit Sri Lanka Cricket braced for a shake-up know full matter

SLC: श्रीलंका क्रिकेट में बड़े बदलाव की तैयारी, इस्तीफे को तैयार अध्यक्ष शम्मी सिल्वा; जानें पूरा मामला

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Sovit Chaturvedi Updated Tue, 28 Apr 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
सार

श्रीलंका क्रिकेट में पिछले कुछ समय से चला आ रहा विवाद खत्म हो सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, एसएलसी के अध्यक्ष शम्मी सिल्वा बुधवार को पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

SLC President Shammi Silva set to quit Sri Lanka Cricket braced for a shake-up know full matter
श्रीलंका क्रिकेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) में एक बार फिर नेतृत्व बदलने की तैयारी चल रही है। लंबे समय से अध्यक्ष रहे शम्मी सिल्वा के बुधवार को अपने पद से हटने की उम्मीद है, जिसके बाद खेल के मामलों का जिम्मा संभालने के लिए एक अंतरिम प्रशासन का रास्ता साफ हो जाएगा। शम्मी सिल्वा को क्रिकेट की सत्ता के गलियारों में एक कद्दावर हस्ती के रूप में पहचाना जाता है। 
Trending Videos


2017 से श्रीलंका क्रिकेट का हिस्सा हैं सिल्वा
सिल्वा साल 2017 से ही श्रीलंका क्रिकेट का हिस्सा रहे हैं। शीर्ष पद पर उनका सात साल का कार्यकाल भी शामिल रहा है, लेकिन कुछ विवादों का सामना करने के बाद यह अनुभवी प्रशासक अब अपनी पारी समाप्त करने के लिए तैयार दिख रहा है। नालंदा कॉलेज के पूर्व एथलीट रहे शम्मी ने कोलंबो क्रिकेट क्लब का प्रतिनिधित्व किया, जहां वह वर्तमान में अध्यक्ष भी हैं। इसके बाद सिल्वा प्रशासनिक सीढ़ियां चढ़ते हुए देश में क्रिकेट की सबसे शक्तिशाली कुर्सी तक पहुंचे और कई बार निर्विरोध चुने गए। हालांकि, हाल के वर्षों में हालात बदल गए और रिपोर्ट के अनुसार उनका पद पर बने रहना लगातार मुश्किल होता गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शम्मी सिल्वा पर दबाव आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 में श्रीलंका के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद बढ़ने लगा, जब आलोचकों ने खुलकर सवाल उठाने शुरू किए। मामला तब और बढ़ गया जब तत्कालीन खेल मंत्री रोशन रणसिंघे ने शम्मी सिल्वा को पद से हटाकर एक अंतरिम समिति नियुक्त कर दी। हालांकि, यह कदम उल्टा पड़ गया और स्थिति और ज्यादा विवादित हो गई।

आईसीसी ने राजनीतिक हस्तक्षेप के कारण श्रीलंका को तुरंत निलंबित कर दिया। यह एक ऐसा झटका था, जिसे सरकार झेल नहीं पाई।  इसके चलते शम्मी सिल्वा को जल्दबाजी में उनके पद पर वापस बहाल करना पड़ा। असंतोष तब और बढ़ा जब श्रीलंका के इस साल टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंचा। इस अभियान ने फैंस और हितधारकों दोनों को खेल की दिशा पर सवाल उठाने के लिए मजबूर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed