सब्सक्राइब करें

IPL 2026: 'क्या वैभव AI हैं?' अब इस इंग्लिश क्रिकेटर ने सूर्यवंशी पर उठाए सवाल; जोफ्रा आर्चर को मैसेज भेज पूछा

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Swapnil Shashank Updated Thu, 30 Apr 2026 01:42 PM IST
सार

वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक बल्लेबाजी को लेकर ‘AI’ वाला मजाक अब चर्चा का विषय बन गया है। जोस बटलर ने भी मजाक में पूछा कि क्या वह AI हैं। युवा बल्लेबाज ने बुमराह, हेजलवुड और कमिंस जैसे दिग्गजों को पहली गेंद पर छक्का मारकर सभी को हैरान कर दिया है।

विज्ञापन
IPL 2026: “Is He AI?” Jos Buttler Jokes with Jofra Archer About Vaibhav Suryavanshi’s Unreal Batting
आर्चर, बटलर और सूर्यवंशी - फोटो : ANI
आईपीएल 2026 में 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी का जलवा ऐसा है कि अब उनकी बल्लेबाजी पर मजाक-मजाक में सवाल उठने लगे हैं कि क्या वह इंसान हैं या आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)! पहले पाकिस्तान के एक विश्लेषक नौमान नियाज ने यह बात कही थी और अब इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी ने भी इसी अंदाज में चुटकी ली है।


'AI' वाली चर्चा बनी मजाक
वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी को लेकर सोशल मीडिया पर एआई वाला मजाक तेजी से वायरल हो गया है। पाकिस्तान के विश्लेषक नौमान नियाज ने मजाक में कहा था कि उनके अंदर एआई चिप लगी है, जिससे वह इतने लंबे-लंबे छक्के मारते हैं। इस पर खुद वैभव ने भी हल्के अंदाज में जवाब दिया था कि यह 'चिप' भगवान ने लगाई है और वह बस मौके का फायदा उठा रहे हैं।
Trending Videos
IPL 2026: “Is He AI?” Jos Buttler Jokes with Jofra Archer About Vaibhav Suryavanshi’s Unreal Batting
जोस बटलर और वैभव सूर्यवंशी - फोटो : RR Twitter
इंग्लैंड के दिग्गज भी हुए शामिल
अब इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर भी इस मजाक का हिस्सा बन गए हैं। उन्होंने पूर्व तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के पॉडकास्ट में मजेदार खुलासा किया। बटलर ने कहा, 'मैंने जोफ्रा आर्चर को मैसेज किया और पूछा- क्या वह AI है? क्या एलन मस्क ने इस टीनएजर को बनाया है, जो बल्ले से जादू करता है? लेकिन नहीं, वह असली है और उसे खेलते देखना शानदार है। मुझे लगता है कि हम उसे इस गर्मी इंग्लैंड में भी देख सकते हैं।' बटलर यहां जून में होने वाले भारत के इंग्लैंड दौरे की बात कर रहे थे।

बड़े गेंदबाजों पर भी भारी
बटलर ने एक दिलचस्प किस्सा भी साझा किया। उन्होंने बताया कि वैभव ने दुनिया के बड़े गेंदबाजों के खिलाफ भी बिना डर के बल्लेबाजी की है। बटलर ने कहा, 'मैं इंस्टाग्राम देख रहा था, जहां पैट कमिंस से बात की जा रही थी। उनसे कहा गया कि वह एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं, बुमराह और हेजलवुड के साथ। फिर बताया गया कि उन्होंने भी पहली ही गेंद पर वैभव से छक्का खाया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
IPL 2026: “Is He AI?” Jos Buttler Jokes with Jofra Archer About Vaibhav Suryavanshi’s Unreal Batting
वैभव सूर्यवंशी - फोटो : ANI
पहली गेंद पर ही छक्का!
बटलर के मुताबिक, वैभव सूर्यवंशी ने जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और पैट कमिंस जैसे दिग्गज गेंदबाजों की पहली गेंद पर ही छक्का जड़ा है। उन्होंने कहा, 'एक 15 साल के खिलाड़ी के लिए यह अविश्वसनीय है। कोई कोच कहेगा कि पहले गेंद देख लो, लेकिन उसने तय किया कि पहली ही गेंद पर छक्का मारना है। यह सच में हैरान कर देने वाला है।'

रिकॉर्ड्स की झड़ी
वैभव सूर्यवंशी पहले ही आईपीएल में अपनी पहचान बना चुके हैं। 2025 में उन्होंने सबसे तेज भारतीय शतक जड़ा था और 2026 में भी शानदार फॉर्म जारी रखी। उनकी लगातार आक्रामक बल्लेबाजी उन्हें इस सीजन का सबसे बड़ा स्टार बना रही है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed