सब्सक्राइब करें

IPL: लड़खड़ाते कदमों से...दो लोगों के सहारे मैच देखने वानखेड़े पहुंचे विनोद कांबली; फैंस ने हालत पर जताई चिंता

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Swapnil Shashank Updated Thu, 30 Apr 2026 01:04 PM IST
सार

विनोद कांबली आईपीएल 2026 के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में सहारे से चलते नजर आए, जिससे फैंस चिंतित हो गए। उनकी सेहत को लेकर दिमाग में क्लॉट की खबरें आई थीं, जिन्हें उनकी पत्नी ने खारिज किया। फिलहाल दोस्तों और क्रिकेट जगत के लोग उनकी मदद के लिए आगे आए हैं।

विज्ञापन
Vinod Kambli Seen Struggling to Walk at Wankhede During IPL 2026, Fans Concerned
विनोद कांबली - फोटो : twitter
पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका खेल नहीं, बल्कि उनकी सेहत है। आईपीएल 2026 के दौरान बुधवार को वानखेड़े स्टेडियम पहुंचते वक्त कांबली लड़खड़ाते हुए नजर आए और उन्हें चलने के लिए दो लोगों का सहारा लेना पड़ा। उनका यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने चिंता जतानी शुरू कर दी।


सहारे से चलते दिखे कांबली
मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान कांबली स्टेडियम पहुंचे। वायरल वीडियो में साफ दिखा कि उन्हें चलने में दिक्कत हो रही है और दो लोग उन्हें पकड़कर अंदर ले जा रहे हैं। हालांकि, इस हालत के बावजूद कांबली मुस्कुराते हुए दिखे और फैंस से बात करते भी दिखे। यह दृश्य देख फैंस भावुक हो गए।
Trending Videos
Vinod Kambli Seen Struggling to Walk at Wankhede During IPL 2026, Fans Concerned
विनोद कांबली - फोटो : Twitter
सोशल मीडिया पर चिंता
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई। कई यूजर्स ने लिखा कि वह अपने पुराने साथी और दोस्त के सपोर्ट में वानखेड़े पहुंचे हैं। कांबली मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बुधवार को वानखेड़े में हुए मैच को देखने स्टेडियम पहुंचे थे। स्टेडियम में भी उन्होंने फैंस का अभिवादन स्वीकार किया।







दिमाग में क्लॉट की खबरों पर विवाद
कांबली की सेहत को लेकर हाल ही में कई तरह की खबरें सामने आई थीं। उनके दोस्त और पूर्व अंपायर मार्कस कुटो ने दावा किया था कि उनके दिमाग में क्लॉट है, जिससे उनकी याददाश्त प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा, 'जब से उन्हें करीब 18 महीने पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था, तब से उनके दिमाग में क्लॉट है। उनकी याददाश्त ठीक नहीं है, वह चीजें याद करते हैं और फिर भूल जाते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Vinod Kambli Seen Struggling to Walk at Wankhede During IPL 2026, Fans Concerned
विनोद कांबली-एंड्रिया हेविट और उनके बच्चे - फोटो : vinodkambli2016
पत्नी ने बताया अफवाह
हालांकि, कांबली की पत्नी एंड्रिया हेविट ने इन खबरों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने इंडिया टुडे से बातचीत में बताया था, 'भगवान की कृपा से विनोद ठीक हैं। मुझे नहीं पता कौन उनकी सेहत को लेकर गलत जानकारी फैला रहा है।'

डॉक्टर की सख्त सलाह
कुटो ने यह भी बताया कि डॉक्टरों ने कांबली को धूम्रपान से पूरी तरह दूर रहने की सलाह दी है, क्योंकि इससे ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कांबली के करीबी दोस्तों और क्रिकेट जगत के लोग उनकी मदद के लिए आगे आए हैं। एक व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए उनके इलाज और देखभाल के लिए फंड जुटाया जा रहा है। इस ग्रुप में उनके पुराने दोस्त भी शामिल हैं।
Vinod Kambli Seen Struggling to Walk at Wankhede During IPL 2026, Fans Concerned
विनोद कांबली - फोटो : Twitter
बेटे का सपना भी जुड़ा क्रिकेट से
कांबली के बेटे क्रिस्टियानो भी क्रिकेटर बनना चाहते हैं। उनके दोस्त ने बताया कि उन्हें क्रिकेट अकादमी में दाखिला दिलाने की कोशिश की जा रही है, ताकि वह अपने पिता के नक्शेकदम पर चल सकें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed