सब्सक्राइब करें

हैप्पी बर्थडे रोहित शर्मा: 39 की उम्र में भी कई रिकॉर्ड्स के बादशाह; हिटमैन क्यों हैं क्रिकेट के असली G.O.A.T?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Swapnil Shashank Updated Thu, 30 Apr 2026 12:09 PM IST
सार

रोहित शर्मा ने अपने करियर में ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जो उन्हें क्रिकेट के महानतम खिलाड़ियों में शामिल करते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के, तीन डबल सेंचुरी, आईसीसी टूर्नामेंट्स में शतक और आईपीएल में सफलता, ये सब उन्हें G.O.A.T बनाते हैं। 39वें जन्मदिन पर उनका करियर एक प्रेरणा है।

विज्ञापन
Happy Birthday Rohit Sharma: Reasons Why the Hitman is Cricket’s Ultimate GOAT
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
क्रिकेट की दुनिया में कुछ खिलाड़ी आंकड़ों से बड़े होते हैं और कुछ खिलाड़ी खुद आंकड़ों को बदल देते हैं। रोहित शर्मा उन्हीं में से एक हैं। 39वें जन्मदिन पर हिटमैन सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं, बल्कि एक युग का नाम बन चुके हैं। उनके बल्ले ने जितने रिकॉर्ड तोड़े हैं, उतने शायद उन्होंने जन्मदिन भी नहीं मनाए होंगे। यही वजह है कि उन्हें आधुनिक क्रिकेट का G.O.A.T यानी ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम कहा जाता है। हिटमैन टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय से तो संन्यास ले चुके हैं, लेकिन वनडे में अब भी उनका जलवा बरकरार है।
Trending Videos
Happy Birthday Rohit Sharma: Reasons Why the Hitman is Cricket’s Ultimate GOAT
रोहित शर्मा - फोटो : PTI
छक्के लगाने में सबसे आगे
रोहित शर्मा का नाम आते ही छक्कों की बारिश याद आती है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम है। उनके नाम टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय को मिलाकर कुल 650 छक्के हैं। यह आंकड़ा बताता है कि रोहित ने सिर्फ रन नहीं बनाए, बल्कि खेल को एंटरटेनमेंट में बदल दिया। उनके बाद क्रिस गेल (553 छक्के) जैसे दिग्गज का नाम आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Birthday Rohit Sharma: Reasons Why the Hitman is Cricket’s Ultimate GOAT
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
आईसीसी टूर्नामेंट्स के असली हीरो
बड़े मंच पर बड़ा खिलाड़ी बनना हर किसी के बस की बात नहीं होती, लेकिन रोहित इसमें भी सबसे आगे हैं। आईसीसी टूर्नामेंट्स में सबसे ज्यादा (8) शतक लगाने का रिकॉर्ड उनके नाम है। दबाव जितना बड़ा, रोहित का प्रदर्शन उतना ही शानदार।
Happy Birthday Rohit Sharma: Reasons Why the Hitman is Cricket’s Ultimate GOAT
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
हर फॉर्मेट के मास्टर
रोहित शर्मा उन चुनिंदा खिलाड़ियों में हैं जिन्होंने तीनों फॉर्मेट में बतौर कप्तान शतक जड़ा है। बतौर कप्तान तीनों प्रारूप में शतक लगाने वाले वह पहले भारतीय और दुनिया भर में चौथे खिलाड़ी हैं। 2023 में नागपुर टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक लगाकर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की। यह दिखाता है कि टेस्ट हो, वनडे या टी20, रोहित हर जगह फिट बैठते हैं।
विज्ञापन
Happy Birthday Rohit Sharma: Reasons Why the Hitman is Cricket’s Ultimate GOAT
रोहित शर्मा - फोटो : BCCI
मैच विनर की पहचान
रोहित शर्मा एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने सभी बड़े आईसीसी टूर्नामेंट्स, जैसे कि वर्ल्ड कप, चैंपियंस ट्रॉफी, टी20 वर्ल्ड कप और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीता है। इसका मतलब साफ है, जब टीम को जीत चाहिए होती है, रोहित सामने खड़े मिलते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed