सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Rajasthan Royals captain Riyan Parag has been fined 25% of his match fee for breaching IPL’s Code of Conduct

IPL 2026: रियान पराग पर BCCI ने लगाया भारी जुर्माना, खाते में एक डेमिरेट अंक भी जुड़ा; क्यों हुई कार्रवाई?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sovit Chaturvedi Updated Thu, 30 Apr 2026 02:09 PM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बड़ी कार्रवाई की है। पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान रियान ने आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन किया था। आइए जानते हैं क्या मामला है जिस कारण रियान पर जुर्माना लगाया गया है...

Rajasthan Royals captain Riyan Parag has been fined 25% of his match fee for breaching IPL’s Code of Conduct
रियान पराग - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बड़ी कार्रवाई की है। रियान पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया है, जबकि आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 के उल्लंघन पर उनके खाता में एक डिमेरिट अंक जोड़ा गया है। रियान ने राजस्थान और पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 40वें मैच के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन किया था जिसे लेकर अब कार्रवाई की गई है। 
Trending Videos

क्या है मामला?
  • पंजाब किंग्स के खिलाफ न्यू चंडीगढ़ में खेले गए मुकाबले के दौरान वह ड्रेसिंग रूम में वेपिंग करते कैमरे में दिखाई दिए। 
  • यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उस समय राजस्थान 223 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। 
  • वीडियो में पराग के आसपास यशस्वी जायसवाल, युधवीर सिंह चरक और कुलदीप सेन भी नजर आए।
  • यह दूसरी बार है जब राजस्थान रॉयल्स मैदान के बाहर के मामले में विवादों में घिरी है। इससे पहले रोमी भिंडर के डिवाइस इस्तेमाल का मामला सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रियान की हरकत बीसीसीआई को नहीं आई पसंद
आईपीएल ने बयान में कहा, रियान को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.21 का उल्लंघन करते हुए पाया गया, जो खेल भावना के विरुद्ध आचरण से संबंधित है। यह घटना दूसरी पारी के दौरान घटी जब रियान को ड्रेसिंग रूम के अंदर वेप का इस्तेमाल करते हुए देखा गया। रियान पर मैच रेफरी अमित शर्मा ने जुर्माना लगाया जिसे राजस्थान के कप्तान ने स्वीकार किया है। बीसीसीआई टीम, उनके अधिकारी और खिलाड़ियों पर कड़ी कार्रवाई की प्रक्रिया के लिए अन्य विकल्प भी तलाश रहा है जिससे आईपीएल की प्रतिष्ठता बरकरार रहे। 

पता चला है कि मैदानी अंपायर तन्मय श्रीवास्तव और नितिन मेनन ने मैच खत्म होने के तुरंत बाद मैच रेफरी अमित शर्मा को इस मामले की शिकायत नहीं की थी। उन्होंने ऐसा तब किया जब उन्होंने इसका वीडियो सबूत देखा। इसके बाद शर्मा ने आईपीएल के नियमों के अनुसार आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए पराग को दोषी पाया। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ संभावित कार्रवाई के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, जैसा कि बयान में साफ-साफ लिखा है हम इस बात पर विचार कर रहे हैं कि टीम के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए। अभी इस पर कोई फैसला नहीं हुआ है।

भारत में वेपिंग पर कानून क्या कहता है?
भारत में ई-सिगरेट और वेपिंग 'द प्रोहिबिशन ऑफ इलैक्ट्रॉनिक सिगरेट एक्ट' (PECA), 2019 के तहत प्रतिबंधित है। इस कानून के तहत इनके निर्माण, बिक्री, खरीद, आयात, निर्यात और विज्ञापन पर रोक है। उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना और जेल तक की सजा हो सकती है।

अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है राजस्थान
राजस्थान के लिए आईपीएल का मौजूदा सीजन अच्छा जा रहा है। टीम नौ मैचों में छह जीत और तीन हार के साथ 12 अंक लेकर अंक तालिका में चौथे स्थान पर मौजूद है। राजस्थान का सामना अब एक मई को दिल्ली कैपिटल्स से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed